Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Period Leave: कर्नाटक की पहल से बढ़ी उम्मीद, क्या महाराष्ट्र भी उठाएगा कदम?

Menstrual Leave: कर्नाटक सरकार ने महिला कर्मचारियों को साल में 12 दिन की सवेतन पीरियड लीव देने का ऐतिहासिक फैसला लिया। महाराष्ट्र में अब इस नीति को लागू करने की मांग तेज हो गई है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 12, 2025 | 10:26 AM

सवेतन पीरियड लीव (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Menstrual Leave In Maharashtra: कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। वहां की सरकारी, निजी, आईटी, वस्त्र उद्योग और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को अब मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान सवेतन छुट्टी लेने का अधिकार मिल गया है।

इस नई नीति के अनुसार, महिलाओं को हर साल 12 दिन की ‘मासिक धर्म छुट्टी’ मिल सकेगी। इस निर्णय से कर्नाटक ऐसा व्यापक नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। वहीं महाराष्ट्र में यह विषय अभी भी चर्चा के स्तर पर ही है।

महा विकास आघाड़ी सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में हर महीने दो दिन की सवेतन मासिक धर्म छुट्टी देने का वादा किया था, लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। वर्तमान में ओडिशा और बिहार में सरकारी महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म के दौरान छुट्टी दी जाती है।

केरल में भी विश्वविद्यालयों की महिला कर्मचारियों को ऐसी सुविधा उपलब्ध है। इसलिए, महाराष्ट्र की महिलाओं को उम्मीद है कि राज्य सरकार भी इस तरह की नीति लागू करेगी। महाराष्ट्र आर्थिक रूप से देश का सबसे समृद्ध राज्य है, लेकिन महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कर्नाटक की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार को भी यह निर्णय लेना चाहिए यही महिलाओं की सामान्य अपेक्षा है।

ये भी पढ़ें :- Pune: गड्ढों से मौत पर बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मिलेगा 6 लाख मुआवजा

कई महिलाएं पक्ष में नहीं

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को तकलीफ होती है, यह सच है। लेकिन कार्यस्थल पर इस तरह की छुट्टी लागू होने से यह घारणा बन सकती है कि महिलाएं कमजोर हैं। इस वजह से कई महिलाए ही इस छुट्टी के पक्ष में नहीं है। जब हमने इस विषय पर चर्चा का निर्णय लिया, तो हमें कई मेल प्राप्त हुए, जिनमें कई सामाजिक संस्थाओं ने विरोध जताया। इन विरोधों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। फिर भी, हम इस विषय पर एक नया संवाद आयोजित करेंगे।
-रुपाली चाकणकर, अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग

Karnataka paid period leave policy women empowerment maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2025 | 10:26 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

रेत घाटों के आवंटन रद्द करने के फैसले पर मुहर, CCTV शर्तों के उल्लंघन पर याचिकाएं खारिज

2

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर ‘मिशन 100’ का ऐलान, NMC से भ्रष्ट भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प

3

शराब व जुआ अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई, सड़ा महुआ, ड्रम सहित 13.70 लाख रुपएका माल जब्त

4

चुनाव के बाद भी ठंडे बस्ते में जनता दरबार, पालकमंत्री भोयर की प्रतीक्षा में नागरिक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.