Mumbai: कांदिवली में 25 वर्षीय महिला की आत्महत्या, प्रेमी पर परेशान करने का आरोप
Mumbai News: कांदिवली में 25 वर्षीय साधना चौहान की आत्महत्या मामले में पुलिस ने प्रेमी जुबेर खान पर उकसाने का केस दर्ज किया। मां का आरोप है कि वह उसे परेशान करता था, जिससे साधना तनाव में रहती थी।
- Written By: अपूर्वा नायक
एफआईआर (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुंबई की कांदिवली पुलिस ने 23 वर्षीय जुबेर खान के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 22 नवंबर को कांदिवली पश्चिम स्थित अपने आवास पर 25 वर्षीय एक महिला मृत पाई गई थी।
दोनों के बीच संबंध थे और महिला की मां ने आरोप लगाया कि जुबेर उसे परेशान किया करता था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया, एफआईआर के अनुसार, मृतक साधना चौहान अपनी 46 वर्षीय मां चंद्रा चौहान के साथ कांदिवली पश्चिम में रहती थी।
साधना एक सैलून में काम करती थीं और उनकी मां घरेलू सहायिका हैं। आरोपी जुबेर खान भी उसी इलाके में रहता है। साधना और जुबेर के बीच प्रेम संबंध थे और वह अक्सर साधना के घर आता-जाता रहता था।
सम्बंधित ख़बरें
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
UBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
कांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान, लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम
बताया जाता है कि 21 नवंबर की रात करीब 9 बजे साधना सोने चली गई। उसकी मां ने उसे रात के खाने के लिए जगाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसकी मां ने बताया कि साधना तनाव में थी और उसने कुछ खाया नहीं था। अगले दिन उसकी मां सुबह करीब 9 बजे काम पर निकल गई।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: कोर्ट क्लर्क की जमानत याचिका खारिज, 15 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया था
दोनों कर रहे थे बहस
- साधना ने उनसे कहा कि वह सैलून जाएगी, मां के जाने के चाद जुबेर साधना के घर पहुंच गया। पड़ोसियों ने बाद में उसकी मां को बताया कि दोनों जोर-जोर से बहस कर रहे थे। जुबेर आखिरकार घर से चला गया।
- कुछ देर बाद वह वापस लौटा और दरवाजा तोड़ा तो देखा कि साधना ने साड़ी से पंखे के हुक से लटककर फांसी लगा ली थी। बताया जाता है कि उसने उसे नीचे उतारा और एम्बुलेस का इंतजाम किया। उसे ऑस्कर अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- इसके बाद उसकी मां ने जुबेर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है।
