कांदिवली चोरी कांड का खुलासा, 34 लाख के गहने बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Kandivali House Theft: कांदिवली स्थित चारकोप इलाके में घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 240 ग्राम सोने के गहने चोरी करने वाले आरोपी को सातारा से गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद किया गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
गोरेगांव फ्लैट चोरी केस (सौ. सोशल मीडिया )
Kandivali House Theft News: मुंबई के कांदिवली पश्चिम स्थित चारकोप इलाके में एक घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है।
शिकायतकर्ता महिला के घर से करीब 240 ग्राम सोने के आभूषण अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए थे, जिसके बाद चारकोप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिससे मामला सुलझाने में मदद मिली।
सम्बंधित ख़बरें
खाकी व फर्जी पत्रकार की मिलीभगत बेनकाब: व्यवसायी से 1 करोड़ की लूट मामले में, फरार पुलिसकर्मियों की तलाश जारी
महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज: मुंबई-ठाणे में यलो तो रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
दादर में युवाओं का हुजूम: हाथों में संविधान व तिरंगा लेकर मनाया विजय उत्सव, उद्धव व राज ठाकरे 1 ही मंच से बरसे
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
सातारा से आरोपी गिरफ्तार
जांच की दिशा सातारा जिले की ओर मुड़ी, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और चोरी किए गए गहनों के बारे में जानकारी दी।
34 लाख के गहने बरामद
आरोपी ने चोरी किए गए आभूषण अपने रिश्तेदार के घर में छिपाकर रखे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी गहने बरामद कर लिए। बरामद आभूषणों की कुल कीमत करीब 34 लाख 8 हजार रुपये बताई गई है।
महिला आरोपी भी गिरफ्तार
जांच के दौरान एक 36 वर्षीय महिला की संलिप्तता भी सामने आई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें :- अमित ठाकरे की मांग रंग लाई: Central Railway ने बदला नोटिफिकेशन, मराठी को मिला स्थान
आगे की जांच जारी
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस चोरी में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
