Kandivali Gas Cylinder Shortage: कांदिवली में गैस सिलेंडर संकट, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Kandivali Gas Cylinder Issue: कांदिवली लोखंडवाला में गैस सिलेंडर की किल्लत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Kandivali Gas Cylinder Shortage Protest: कांदिवली लोखंडवाला की 120 फीट रोड एक बार फिर सिलेंडर को लेकर अफरातफरी का माहौल दिखाई दिया। लगातार तीसरी बार गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर अपना आक्रोश जताया।
पिछले कई दिनों से Gas Cylinder की आपूर्ति ठप होने के कारण थके-हारे उपभोक्ताओं ने लोखंडवाला सर्कल पर प्रदर्शन किया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कुछ लोग बेस्ट बस के आगे सड़क पर लेट गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि लालजी गैस एजेंसी में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। उपभोक्ता नियमित रूप से गैस बुकिंग करते हैं, रोजाना लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन सिलेंडर की गाड़ी नहीं आती।
उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
हैरानी की बात यह है कि कई लोगों के मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवरी का मैसेज भी आ जाता है, जबकि उन्हें सिलेंडर मिला ही नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी बिना ओटीपी के सिलेंडर अन्य लोगों को ब्लैक में बेच रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में धर्मांतरण करवाकर मुस्लिम आबादी बढ़ाने का AIMIM का प्लान! इम्तियाज जलील पर बरसे संजय निरूपम
मीरा रोड में दरिंदगी की शिकार मासूम का परिवार धमकियों से परेशान होकर पलायन को मजबूर, अपराधी अब भी फरार
एक साल में मिलेंगे सिर्फ 4 LPG सिलेंडर! गैस की बढ़ती कीमतों की बीच सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रालय ने दिया अपडेट
महाराष्ट्र बनेगा देश का पहला रेल फाटक मुक्त राज्य, CM फडणवीस ने MahaRail की बैठक में 65 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
जब उपभोक्ता शिकायत लेकर एजेंसी कार्यालय पहुंचते हैं, तो उन्हें डरा-धमकाकर या आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। एक सिलेंडर धारक ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर एजेंसी में मौजूद एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। जब उसने पुलिस को बुलाया तो बताया गया कि एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं।
समस्या जस की तस, प्रशासन पर भी उठे सवाल
पीड़ितों का कहना है कि पिछले छह दिनों से तपती धूप में महिलाएं और पुरुष अपने काम छोड़कर लाइन में लग रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उनका आरोप है कि जब वे मजबूर होकर सड़क जाम करते हैं, तभी पुलिस हरकत में आती है और ‘लॉ एंड ऑर्डर’ का हवाला देकर उन्हें हटा देती है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में बिजली प्रबंधन में AI का इस्तेमाल, फडणवीस सरकार की नई ऊर्जा रणनीति
घंटों जाम के बाद समता नगर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाकर यातायात सुचारू कराया, स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि लालजी गैस एजेंसी को तत्काल बंद कर सभी उपभोक्ताओं को किसी अन्य एजेंसी में ट्रांसफर किया जाए, ताकि उन्हें अन्य क्षेत्रों की तरह नियमित सिलेंडर आपूर्ति मिल सके। लोगों का सवाल है कि जब अन्य एजेंसियां सुचारू रूप से गैस आपूर्ति कर रही हैं, तो लालजी गैस एजेंसी ही बार-बार विफल क्यों हो रही है?
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए रितेश तिवारी की रिपोर्ट
