Mumbai: कांदिवली में दिनदहाड़े फायरिंग, फ्रेंडी डीलिमा गंभीर रूप से घायल
Mumbai: कांदिवली के गरुड़ा पेट्रोल पंप के पीछे तीन बाइक सवारों ने फ्रेंडी डीलिमा पर फायरिंग कर दी। फ्रेंडी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही।
- Written By: अपूर्वा नायक
कांदिवली में हुई गोलीबारी की वारदात (सौ. सोशल मीडिया )
Firing In Kandivali: मुंबई के चारकोप, कांदिवली स्थित गरुड़ा पेट्रोल पंप के पीछे दोपहर करीब 1।45 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहाँ तीन अज्ञात बाइक सवारों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
घायल युवक की पहचान फ्रेंडी डीलिमा के रूप में हुई है, जो बिल्डरों के साथ मिलकर काम करता था। वहीं फ्रेडी के चचेरे भाई राजू इस गोलीबारी में बाल-बाल बच गया।
बताया जा रहा है कि राजू के कान के नीचे से होते हुई गोली निकल गई। कांदिवली के ऑस्कर अस्पताल में घायल फ्रेडी का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़े व्यक्ति को 25 हजार वोल्ट का करंट, हालत गंभीर
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
कैसे हुई वारदात?
सूत्रों के अनुसार, फ्रेंडी डीलिमा अपने चचेरे भाई राजू के साथ फॉर्च्यूनर कार में गरुड़ा पेट्रोल पंप के पीछे से गुजर रहा था। तभी अचानक तीन लोग बाइक पर सवार होकर आए और फ्रेंडी पर फायरिंग शुरू कर दिए।
एक गोली छाती और पेट के बीच, दूसरी गोली सीधे पेट में व तीसरी गोली राजू के कान के नीचे से निकल गई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल फ्रेंडी गंभीर हालत में खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचा।
ये भी पढ़ें :- Nashik: सोमैया के गंभीर आरोप, मालेगांव में 103 जन्म प्रमाण पत्र रद्द
पुलिस की जांच तेज
- डीसीपी संदीप जाधव ने बताया कि तीन आरोपी बाइक पर आए थे, जिनकी पहचान चारकोप पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की मदद से की जा रही है।
- पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे। दूसरी ओर, फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है।
इलाके में दहशत - दिनदहाड़े हुई इस शूटआउट से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, पुलिस को शक है कि वारदात के पोछे पुरानी रंजिश हो सकती है।
