- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Kirit Somaiya Questions Cancellation Of 103 Birth Certificates And Identity Of 500 Citizens In Malegaon
Nashik: सोमैया के गंभीर आरोप, मालेगांव में 103 जन्म प्रमाण पत्र रद्द
Kirit Somaiya ने मालेगांव में 103 जन्म प्रमाण पत्र रद्द होने और 500 लोगों की पहचान पर सवाल उठाए हैं। जबकि पूर्व विधायक आसिफ शेख ने आरोपों को राजनीति बताकर खारिज किया।
- Written By: अपूर्वा नायक

MP Kirit Somaiya (pic credit; social media)
Kirit Somaiya In Malegaon: भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने मंगलवार 18 नवंबर को मालेगांव का दौरा किया और एक गंभीर दावा किया कि नगर पालिका द्वारा 103 जन्म प्रमाण पत्र रद्द कर दिए गए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रमाण पत्रों के आधार पर पहचान पत्र बनवाने वाले 500 नागरिक शहर से गायब हो गए हैं और उनमें से 24 नागरिकों ने विदेश भागने के लिए पासपोर्ट बनवाए हैं। सोमैया ने अपर पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधु और आयुक्त रवींद्र जाधव के साथ बंद कमरे में चर्चा की।
इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए सोमैया ने बताया कि रद्द किए गए जन्म प्रमाण पत्र तहसील कार्यालय में जमा करने का काम चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन 500 नागरिकों ने जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट बनवाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कम बारिश का असर: नासिक के ग्रामीण इलाकों में गहराया जल संकट; टैंकरों पर निर्भर हुए गांव
नियम दरकिनार, परंपरा बरकरार! नागपुर NMC में 9 सभापतियों को मिलेंगे किराये के वाहन, महीने का बिल आएगा 5 लाख
Pune में जल संकट का खतरा बढ़ा, हफ्ते में एक दिन पानी बंद करने की तैयारी
नासिक में भव्य रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1170 को मौके पर ही मिली नौकरी
राष्ट्र-विरोधी तत्वों से संबंध का सवाल
सोमैया ने आगे एक गंभीर आरोप लगाया कि 24 ऐसे नागरिक है, जिनका जन्म प्रमाण पत्र बनवाते समय कोई दस्तावेज नाहीं था, लेकिन उन्होंने प्रमाण पत्र के आधार पर पासपोर्ट बनवाए और विदेश भाग गए उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इनमें से दो दर्जन नागरिकों का देशद्रोही तत्वों के साथ कोई संबंध नहीं है?
सोमैया ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने मांग की कि 48 घंटों के भीतर तहसीलदार और आयुक्त उन 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करें जिनका कोई पता नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में 50 से अधिक अधिकारियों पर पहले ही मामले दर्ज किए जा चुके है।
सोमैया मालेगांव को बदनाम करने का काम कर रहे : आसिफ
दूसरी ओर, मालेगांव के पूर्व विधायक आसिफ शेख ने किरीट सोमैया के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता किरीट सोमैया मालेगांव शहर को बदनाम करने का काम कर रहे हैं और उनके आरोपों में कोई सव्वाई नहीं है।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar: कड़ी सुरक्षा में पैठण गेट पर बुलडोजर कार्रवाई, दुकानों का अस्तित्व समाप्त
शेख ने आरोप लगाया कि मालेगांव शहर को लोकसभा चुनाव के समय से ही ‘टारगेट’ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक विशेष जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट दी है, लेकिन शहर में एक भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी मुसलमान नहीं मिला है।
Kirit somaiya questions cancellation of 103 birth certificates and identity of 500 citizens in malegaon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सस्ता इंटरनेट चाहने वालों के लिए बड़ी खबर: BSNL ने Airtel-Jio को पछाड़ा, स्पीड देख हो जाएगे हैरान
Apr 11, 2026 | 01:26 PMकम बारिश का असर: नासिक के ग्रामीण इलाकों में गहराया जल संकट; टैंकरों पर निर्भर हुए गांव
Apr 11, 2026 | 01:26 PMनियम दरकिनार, परंपरा बरकरार! नागपुर NMC में 9 सभापतियों को मिलेंगे किराये के वाहन, महीने का बिल आएगा 5 लाख
Apr 11, 2026 | 01:20 PMबंगाल चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, पार्थ चटर्जी के घर ED का धावा; काम नहीं आया बीमारी का हवाला
Apr 11, 2026 | 01:19 PMPune में जल संकट का खतरा बढ़ा, हफ्ते में एक दिन पानी बंद करने की तैयारी
Apr 11, 2026 | 01:18 PMअमेरिका-ईरान बैठक के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला, लेबनान में बरसाए बम, कई लोगों की मौत
Apr 11, 2026 | 01:15 PMनासिक में भव्य रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1170 को मौके पर ही मिली नौकरी
Apr 11, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM










