कांदिवली में कचरे का अंबार, सड़क जाम; लोगों को रॉन्ग साइड से गुजरने की मजबूरी
BMC Waste Management Issue Update: कांदिवली पूर्व में कचरे के बड़े ढेर ने सड़क को बाधित कर दिया है। यातायात प्रभावित होने के साथ ही बदबू और गंदगी से स्थानीय लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
कांदिवली कचरा प्रॉब्लम (सौ. सोशल मीडिया )
Kandivali Garbage Problem Road Block: मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित लोखंडवाला, क्रांति नगर रिक्शा स्टैंड के पास 60 फीट चौड़ी घुमावदार सड़क पर कचरे के बड़े ढेर ने पूरी तरह से रास्ता बाधित कर दिया है। इस गंभीर समस्या के चलते स्थानीय नागरिकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर जमा कचरे के कारण वाहन चालकों को मजबूरी में रॉन्ग साइड से आना-जाना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थिति और बिगड़ गई है, क्योंकि इसी मार्ग पर सीवर लाइन के नाम पर सड़क की खुदाई भी की गई है, जिससे आवागमन और अधिक प्रभावित हो रहा है।
रोजाना कचरे का अंबार
यह 60 फीट चौड़ी सड़क दुर्गा नगर, कुरार को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन पिछले कई दिनों से यहां रोजाना कचरे का अंबार लगा रहता है। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि आसपास के रहिवासी इलाकों में बदबू फैलने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
1 लाख से अधिक चालकों ने सीखी मराठी, परिवहन मंत्री सरनाईक बोले- मराठी से नाता जोड़ने वाला ही संस्कृति का दूत
‘काम नहीं करना तो वेतन भी मत लो’, बॉम्बे हाई कोर्ट की डॉक्टरों को फटकार; हड़ताल तुरंत वापस लेने का आदेश
संसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग
जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने कहा- तेरे बाप को भी मैंने ही मारा था, अब तेरी बारी
सबसे चिंताजनक स्थिति बस स्टॉप के पास देखने को मिलती है, जहां यात्रियों को कचरे के ढेर के बीच खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। लंबी कतारों में खड़े लोगों को गंदगी और दुर्गंध के बीच अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है, जो प्रशासन की लापरवाही को साफ दर्शाता है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। हालांकि, इस पूरे मामले पर बीएमसी के किसी भी अधिकारी ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
जो कचरा पेटी है उसमें ‘पी’ – नार्थ यानी क्रांति नगर के स्लम का कचरा आता है। और साउथ के बीएमसी अधिकारी पी नार्थ का बताते है। मेरा विजन है कचरा कहीं का भी हो पूरा – परिसर क्लीन रहना चाहिए, जिसमें बीएमसी को मदद करना चाहिए।
– नीलम गुरुव, स्थानीय नगरसेविका
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित, हिंदू जनजागृति समिति ने सरकार का किया अभिनंदन
मैं एक रिक्शा चालक हूं, बीएमसी को कचरा पेटी को कही और विस्थापित करने की जरूरत है, जब बीएमसी का कचरा घर-घर से उठाती है तो कचरा कहां से आता है। बीएमसी का कार्य संदेहास्पद है। इस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।
– शिव प्रजापति, वाहन चालक
