Kandivali में अवैध पार्किंग बनी हादसे की वजह, ट्रक से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल
Lokhandwala Green Meadows Accident Case: कांदिवली पूर्व के लोखंडवाला ग्रीन मिडोज इलाके में अवैध रूप से खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर में युवक गंभीर घायल हो गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Kandivali East Road Accident News: मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित लोखंडवाला ग्रीन मिडोज के बैंक रोड पर बीते दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया।
सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक बिना किसी चेतावनी संकेत या सुरक्षा चिन्ह के सड़क किनारे खड़ा था, जिससे तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
फर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
आए दिन बना रहता है दुर्घटनाओं का खतरा
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लोखंडवाला परिसर और आसपास के इलाकों में अवैध पार्किंग एक गंभीर समस्या बन चुकी है। सड़कों के किनारे भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने यह भी चिता जताई कि कई इलाकों में बिना नंबर प्लेट और तेज रफ्तार से दौड़ने वाले मनचले बाइक सवार युवकों का आतंक बढ़ता जा रहा है।
नियमों की धज्जियां उड़ा रहे बाइकर्स
ये बाइकर्स न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि राहगीरों और स्थानीय निवासियों की जान को भी खतरे में डाल रहे है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध पार्किंग और बेलगाम बाइक सवारों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता, अब बड़ा सवाल यह है कि क्या ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस घटना से सबक लेते हुए अवैध पार्किंग और लापरवाह बाइक सवारों पर कड़ी कार्रवाई करेगा, या फिर ऐसी दर्दनाक घटनाएं यूं ही दोहराई जाती रहेंगी?
लोखंडवाला ग्रीन गगन इमारत के और गोपीनाथ मुंडे उद्यान की सभी सड़कें बाइक राइडरों की जागीर बन गई है। बिना नम्बर प्लेट की कई बाइके अक्सर इन सड़कों पर रेसिंग करती हैं और रेसिंग करने वाले युवक नशे में धूत होकर बाइक राइडिंग करते है, जिसकी मैने समता नगर पुलिस ट्राफिक सभी प्रशासनिक विभाग में शिकायत की है परन्तु कोई भी इसका संज्ञान लेने को तैयार नहीं है।
– गणेश कवंडर ( स्थानीय रहिवासी)
ये भी पढ़ें :- Nalasopara में ड्रग्स बिक्री का वीडियो वायरल, अलकापुरी इलाके में गांजा-चरस की लंबी कतारों का दावा
अवैध पार्किंग पर लगाम लगाने की जरूरत है, जिसके चलते ट्रैफिक और सड़क जाम के साथ-साथ एक्सीडेंट जैसी घटनाएं होती है, शासन प्रशासन को पार्किंग के लिए पर्यायिक व्यवस्था करनी चाहिए।
– राजेश शर्मा (स्थानीय समाजसेवक)
