कामाठीपुरा पुनर्विकास ने पकड़ी गति, सहमति पंजीकरण केंद्र और नमूना फ्लैट का किया उद्घाटन

Kamathipura Redevelopment: दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक कामाठीपुरा इलाके के पुनर्विकास की प्रक्रिया तेज हो गई है। म्हाडा ने परियोजना कार्यालय, सहमति पंजीकरण केंद्र और नमूना फ्लैट का उद्घाटन किया है।
kamathipura redevelopment mhada 500 sq ft free home
कामाठीपुरा पुनर्विकास- अरविंद सावंत(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दक्षिण मुंबई के कामाठीपुरा में म्हाडा ने परियोजना कार्यालय, सहमति पंजीकरण केंद्र और नमूना फ्लैट शुरू किया।

  • 7 दिसंबर 2026 तक पात्र किरायेदारों, निवासियों और जमीन मालिकों की 51 फीसदी सहमति हासिल करने का लक्ष्य।

  • परियोजना के तहत करीब 8,000 किरायेदारों और निवासियों को 500 वर्ग फुट कारपेट एरिया के मुफ्त पुनर्वास फ्लैट देने की योजना।

  • करीब 34 एकड़ में 943 सेस और 349 गैर-सेस इमारतों का पुनर्विकास प्रस्तावित है।

MHADA Mumbai: दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक कामाठीपुरा इलाके के पुनर्विकास की प्रक्रिया तेज हो गई है। म्हाडा ने परियोजना कार्यालय, सहमति पंजीकरण केंद्र और नमूना फ्लैट शुरू करदिया है। सांसद मिलिंद देवरा, सांसद अरविंद सावंत और विधायक अमीन पटेल ने इनका उद्घाटन किया। परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए 7 दिसंबर 2026 तक 51 फीसदी पात्र किरायेदारों, निवासियों और जमीन मालिकों की सहमति हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

म्हाडा के उपाध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने बताया कि सभी जरूरी मंजूरियां जनवरी 2027 के अंत तक लेने और फरवरी 2027 में निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है। करीब 34 एकड़ में प्रस्तावित इस परियोजना के दायरे में 943 सेस और 349 गैर-सेस इमारतें शामिल हैं। इससे 8,000 से अधिक निवासी और किरायेदार जुड़े हैं। इनमें करीब 6,625 आवासीय व 1,376 व्यावसायिक विनायेदार हैं।

करीब 4,500 अतिरिक्त आवासीय फ्लैट बनाए जाएंगे

इसके अलावा लगभग 800 जमीन मालिक भी परियोजना से जुड़े हैं। पुनर्विकास के तहत मौजूदा पात्र निवासियों और किरायेदारों का पुनर्वास करने के साथ करीब 4,500 अतिरिक्त आवासीय फ्लैट बनाए जाएंगे। यह परियोजना म्हाडा के मुंबई इमारत मरम्मत व पुनर्निर्माण मंडल के माध्यम से विकास नियंत्रण एवं प्रोत्साहन नियमावली 2034 के नियम 33(9) के तहत लागू की जा रही है। म्हाडा को इसकी नोडल एजेंसी और विशेष नियोजन प्राधिकरण का दर्जा दिया गया है।

kamathipura redevelopment mhada 500 sq ft free home
ठाणे के बदलापुर में आवारा कुत्ते से बचने के लिए भागते समय 18 वर्षीय किशोर की दिल का दौरा पड़ने से मौत

देश के लिए बनेगा मिसाल

सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि परियोजना कार्यालय का उद्‌घाटन कामाठीपुरा के निवासियों के अपने घर का सपना पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत है। माजा के उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल के नेतृत्व में पूरी टीम इस परियोजना के लिए लगातार काम कर रही है।

विधायक अमीन पटेल ने कहा कि कामाठीपुरा पुनर्विकास को आगे बढ़ाने के लिए किरायेदारों, निवासियों और जमीन मालिकों से जल्द से जल्द सहमति पत्र देने की अपील है। कामाठीपुरा विकास समिति और स्थानीय निवासियों के बीच बनी सहमति से परियोजना को मति मिली है, विश्वास है कि म्हाडा पुनर्वास का काम सफलतापूर्वक पूरा करेगा।

kamathipura redevelopment mhada 500 sq ft free home
नागपुर में बिजली ट्रिपिंग से जलापूर्ति प्रभावित, नवेगांव खैरी पंपिंग स्टेशन पर 112 बार बिजली गुल

म्हाडा उपाध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने कहा कि कामाठीपुरा पुनर्विकास के लिए किरायेदारों, निवासियों और पात्र जमीन मालिकों की 51 फीसदी सहमति 7 दिसंबर 2026 तक जरूरी है। इसके बाद सभी आवश्यक विभागीय मंजूरियां जनवरी 2027 के अंत तक पूरी कर फरवरी 2027 से निर्माण शुरू करने का लक्ष्य है।

500 वर्ग फुट का मुफ्त घर

सांसद मिलिंद देवरा ने बताया कि परियोजना के तहत करीब 8,000 किरायेदारों और निवासियों को 500 वर्ग फुट कारपेट एरिया वाले पुनर्वास फ्लैट मुफ्त दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल पुरानी इमारतों के पुनर्निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे ऐतिहासिक इलाके का सुनियोजित विकास इसका उद्देश्य है।

इससे निवासियों को सुरक्षित और बेहतर आवास मिलने के साथ बुनियादी सुविधाओं, सार्वजनिक स्थानों, यातायात व्यवस्था और पर्यावरण की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। उन्होंने किरायेदारों और निवासियों से परियोजना को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।