जयभीमनगर में दंपति पर हमला, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरोपी को बताया कुख्यात गैंगस्टर

Kalwa Jaibhimnagar Stabbing Case: ठाणे के कलवा स्थित जयभीमनगर में पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। चाकूबाजी में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
Kalwa Jaibhimnagar Stabbing Case
कलवा चाकूबाजी घटना (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Kalwa Jaibhimnagar Stabbing Case Update: कलवा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत जयभीमनगर इलाके में मामूली विवाद जानलेवा हमले में बदल गया। इलाके में अवैध चालियों का निर्माण करने वाले जयप्रकाश बिंद ने घर में घुसकर दंपति पर हमला किया। जिसमें महिला घायल हो गई।

पुलिस स्टेशन में दोनों तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बीच घटना को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्थानीय विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सोशल मीडिया पर 'एक्स' पर पोस्ट किया है।

जिसमें उन्होंने आरोपी जयप्रकाश बिंद का नाम लिया और ट्वीट में कहा कि जयप्रकाश बिंद का 'अक्कू यादव' बनना तय है। शिकायतकर्ता सोनाली विश्वकर्मा के मुताबिक, जयप्रकाश बिंद का कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है। 2021 में उसके पिता ने बिंद को घर की मरम्मत का काम दिया था। इसके लिए बिंद ने उनसे पांच लाख रुपये लिए थे।

इसको लेकर बिंद और विश्वकर्मा परिवारों के बीच पिछले कई सालों से झगड़ा चल रहा था। इस बीच 7 मई की शाम को बिंद परिवार ने इलाके की एक महिला के खिलाफ कलवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला के पेट में घोंप दिया चाकू

  • बताया जाता है कि सोनाली के घर आने के बाद उन्होंने उसे गाली दी और उसके घर पर पत्थर फेंके और चले गए। 8 मई को रात करीब 1 बजे बिंद के दो बेटे घर के बिजली के मीटर का बॉक्स हथौड़े से तोड़ रहे थे। जयप्रकाश और मीना लकड़ी के डंडे लेकर बाहर खड़े थे। उसके बाद उन्होंने सोनाली के परिवार को धमकाया।
  • साथ ही, बिद का एक बेटा चाकू लेकर आया था। उस चाकू से उसने सोनाली और उसके पिता पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद उन्होंने इलाके के लोगों को भी धमकाया। कुछ देर बाद जब पूनम तिवारी वहां आईं, तो बिद के बेटे ने उनके पेट में चाकू घोप दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद वे वहां से चले गए। घायलों को लोगों ने कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

तड़ीपार किया गया था जयप्रकाश बिंद

इस घटना के बाद विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सोशल मीडिया पर 'एक्स' ट्वीट किया। इसमें लिखा कि 'जयप्रकाश बिंद, जो पहले तड़ीपार किया गया था। और 2 हत्याओं में शामिल एक कुख्यात गैंगस्टर है।

अब वह कलवा के जयभीम नगर में आतंक फैला रहा है। वह महिलाओं को धमका रहा है। पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कुछ नहीं हुआ। उसने एक महिला के पेट और पीठ में चाकू घोंप दिया, महिला का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com