मुंबई हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने संभाली चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी

Chief Justice Appointment: महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राजभवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी को मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।
Bombay High Court Chief Justice Appointment
राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी(सोर्स: फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Bombay High Court: मुंबई हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायमूर्ति मिल गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी ने बुधवार को मुंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति पद की शपथ ली।

मुंबई के लोकभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रगान और राज्यगीत से हुआ समारोह का शुभारंभ

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान, वंदे मातरम् और राज्यगीत के साथ हुई। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी की नियुक्ति से संबंधित राष्ट्रपति की अधिसूचना पढ़कर सुनाई।

नियुक्ति संबंधी औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायमूर्ति त्रिपाठी ने मुख्य न्यायमूर्ति पद की शपथ ली। समारोह का औपचारिक समापन भी राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Bombay High Court Chief Justice Appointment
जान जोखिम में डाल कर पढ़ाई, स्कूल की छत का बड़ा हिस्सा गिरा, विद्यार्थियों की मौजूदगी न होने से टला हादसा

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, राज्य सरकार के मंत्री और मुंबई की महापौर रितु तावड़े समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसके अलावा सेवानिवृत्त मुख्य न्यायमूर्ति सुजाता मनोहर, न्यायमूर्ति मोहित शाह समेत मुंबई हाईकोर्ट के कई वर्तमान न्यायाधीश भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Bombay High Court Chief Justice Appointment
संजय राउत ने किया अमृता फडणवीस के बयान का स्वागत! बोले- CM फडणवीस और उनके समर्थकों को भी दें सलाह

चंद्रशेखर की सुप्रीम कोर्ट नियुक्ति के बाद खाली हुआ था पद

मुंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति का पद न्यायमूर्ति चंद्रशेखर की सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्ति के बाद रिक्त हुआ था। इसके बाद न्यायमूर्ति रवींद्र घुगे कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी की नियुक्ति के साथ मुंबई हाईकोर्ट को स्थायी मुख्य न्यायमूर्ति मिल गया है।

महेश चंद्र त्रिपाठी बने मुख्य न्यायाधीश

महेश चंद्र त्रिपाठी का जन्म 21 जून 1966 को हुआ। उन्होंने 1990 में लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की और 1992 में वकालत शुरू की। उन्होंने दीवानी एवं संवैधानिक मामलों में प्रैक्टिस के साथ उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य स्थायी वकील के रूप में भी सेवाएं दीं।

27 सितंबर 2013 को वे इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए और 10 अप्रैल 2015 को स्थायी न्यायाधीश बने। 6 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के लिए अनुशंसित किया। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद 9 सितंबर 2026 को महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें पद की शपथ दिलाई

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com