साकीनाका मेनहोल हादसा: BMC ने असलम शेख के परिवार को सौंपी 10 लाख की आर्थिक मदद, मेयर रितु तावड़े का जताया आभार

BMC Compensation 10 Lakh: साकीनाका मेनहोल हादसे में जान गंवाने वाले असलम शेख के परिवार को BMC ने 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी। पीड़ित परिवार ने मेयर रितु तावड़े और प्रशासन का आभार जताया।
sakinaka manhole accident bmc gives 10 lakh compensation
मेयर रितु तावड़े(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sakinaka Manhole Accident BMC Gives 10 Lakh Compensation: मुंबई के साकीनाका क्षेत्र में जुलाई में खैरानी रोड पर खुले मेनहोल में गिरने से असलम शेख की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने मृतक की पत्नी अंजुम शेख को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। सहायता राशि मिलने के बाद अंजुम शेख ने मेयर रितु तावड़े और नगर निगम प्रशासन का आभार जताया है।

2 जुलाई 2026 को हुई इस दुर्घटना के बाद मेयर रितु तावड़े ने शेख परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल 10 लाख रुपए की सहायता देने का आश्वासन दिया था।

प्रशासनिक प्रक्रिया और खाता ट्रांसफर

मेयर रितु तावड़े के निर्देश के बाद नगर निगम के एल-डिविजन (कुर्ला) कार्यालय ने सहायता राशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू की। इसके लिए अंजुम शेख के बैंक खाते से संबंधित जानकारी और उत्तराधिकार से जुड़े आवश्यक दस्तावेज पूरे किए गए। इसके बाद 10 लाख रुपए की सहायता राशि सीधे अंजुम शेख के बैंक खाते में जमा कर दी गई।

सहायता राशि प्राप्त होने के बाद अंजुम शेख ने मुंबई मनपा को लिखित पावती सौंपते हुए मेयर रितु तावड़े और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

sakinaka manhole accident bmc gives 10 lakh compensation
मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में बोले RBI गवर्नर; एमएसएमई लोन, AI और डिजिटल भुगतान पर दिया जोर

वादा निभाने पर जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि परिवार के सामने आए बेहद मुश्किल हालात के बीच मेयर की ओर से किया गया सहायता का वादा पूरा किया गया। उन्होंने इस प्रक्रिया में मार्गदर्शन और सहयोग देने वाले सभी दलों के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, मेयर और नगर निगम अधिकारियों का धन्यवाद किया।

sakinaka manhole accident bmc gives 10 lakh compensation
यह तो मेरी हैट्रिक है! ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए PM मोदी, बोले- UPI सिर्फ तकनीक नहीं, सभ्यता की कहानी

पीड़ित परिवार के प्रति मेयर का संदेश

मेयर रितु तावड़े ने कहा कि परिवार के कमाने वाले सदस्य को खोने का दुख बहुत बड़ा है, इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता लेकिन इस बेसहारा परिवार के साथ खड़े होना हमारा कर्तव्य था।

अंजुम शेख के पत्र में व्यक्त भावनाएं नगर निगम प्रशासन को और अधिक संवेदनशीलता के साथ काम करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com