Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘टैक्स फ्री’ होगी फिल्म ‘फुले’! शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने की मांग, सीएम फडणवीस को लिखा लेटर

महाराष्ट्र में अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित ज्योतिबा फुले पर बनी फिल्म 'फुले' पर काफी विवाद के बाद फिल्म को अच्छा प्रतिसाद मिला। अब विवादों में घिरी 'फुले' फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: May 02, 2025 | 09:27 AM

जयंत पाटिल ने फुले को टैक्स फ्री करने की मांग की (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में महात्मा ज्योतिबा फुले पर बनी फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों में घिरी रही। विवादों से घिरे होने के कारण इस फिल्म से सेंसर बोर्ड ने 12 सीन को काट दिया था। इस फिल्म अब इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग उठी है। एनसीपी (एससीपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित फिल्म फुले को टैक्स फ्री किया जाए।

जयंत पाटिल ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा 25 अप्रैल 2025 को निर्देशक अनंत महादेवन की फिल्म “फुले” दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों को पसंद आ रही है। हम मांग करते हैं कि इस फिल्म को कर मुक्त किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें।

जयंत पाटिल ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र

जयंत पाटिल ने लिखा, “महात्मा फुले और सावित्री बाई फुले का इतिहास दलितों के लिए पानी की टंकी खोलने, शिक्षा के द्वार खोलने और महिलाओं की शिक्षा के लिए कदम उठाने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि महात्मा फुले और सावित्रीमाई ने इससे भी व्यापक कार्य किए हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

Thane: मेट्रो-9, सूर्या परियोजना और आईटी हब का वादा, फडणवीस का मीरा-भाईंदर में चुनावी रोडमैप

फडणवीस-शिंदे को फंसाने की साजिश रच रही थी उद्धव सरकार! पूर्व DGP रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले-जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी; ‘शहर पर मजलिस का झंडा लहराता रहेगा’

मनपा चुनाव: मौलाना आज़ाद कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, आयुक्त जी. श्रीकांत का संवाद

NCP(SCP) State President Jayant Patil has written a letter to Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis, requesting that the film Phule, directed by Anant Mahadevan, be made tax-free pic.twitter.com/vgdxLgzdaA — IANS (@ians_india) May 2, 2025

जयंत पाटिल ने आगे लिखा उनके कार्यों का प्रभाव इतना व्यापक है कि जिस तरह 19वीं सदी में उनके काम का विरोध किया गया था, उसी तरह 21वीं सदी में उनकी फिल्म का भी उतना ही विरोध किया गया। नतीजतन, फिल्म के लगभग 12 दृश्यों को सेंसर बोर्ड ने काट दिया। लेकिन महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई के विचार इतने भी छोटे नहीं थे।

समाज के उत्थान का जीवंत इतिहास

जयंत पाटिल ने अनुरोध करते हुए लिखा एक इंसान को इंसान के तौर पर जीने का हक दिलाने के लिए संघर्ष करने वाले दंपत्ति की यह मार्मिक यात्रा सभी को देखनी चाहिए। यह फिल्म उन जिम्मेदार लोगों को भी दिखाई जानी चाहिए जो उनके बारे में गलत जानकारी फैलाते हैं, तो कई गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। इस फिल्म के जरिए हमें समाज के उत्थान के लिए बनाए गए आंदोलन का जीवंत इतिहास देखने को मिलेगा।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

जयंत पाटिल ने सरकार से अनुरोध किया कि वह फिल्म “फुले” को टैक्स फ्री करे और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करे। उन्होंने कहा कि परिवर्तनकारी, प्रगतिशील महाराष्ट्र बनाने वाले महान व्यक्तित्वों का सम्मान किया जाना चाहिए। हमारे गौरवशाली इतिहास की छाप सभी के मन में अंकित होनी चाहिए।

Jayant patil wrote letter to cm devendra fadnavis requesting film phule to be made tax free

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2025 | 09:24 AM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Jayant Patil
  • Maharashtra News
  • NCP (SP)

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.