अब सीट पर मिलेगा ऑनलाइन ऑर्डर किया खाना, रेलवे ने डिजिटल ई-पैंट्री सेवा का विस्तार किया
Online Railway Food App: रेल यात्रियों की सुविधा के लिए IRCTC ने 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ई-पैंट्री सेवा शुरू की है। अब यात्री टिकट बुक के बाद भी ऑनलाइन भोजन ऑर्डर कर सीट पर प्राप्त कर सकेंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
ई-पैंट्री सर्विस (सौ. सोशल मीडिया )
IRCTC E-Pantry Online Food: भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से ई-पैंट्री सेवा की शुरुआत की है।
इस नई डिजिटल पहल के तहत अब यात्री चयनित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑनलाइन भोजन बुक कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा 25 ट्रेनों में लागू की गई है।
टिकट बुकिंग के बाद भी कर सकेंगे भोजन ऑर्डर
ई-पैंट्री सेवा खासतौर पर उन ट्रेनों के लिए शुरू की गई है, जिनमें टिकट किराए में भोजन शामिल नहीं होता। यात्री टिकट बुकिंग के समय या बाद में आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के ‘बुक्ड टिकट हिस्ट्री’ सेक्शन में जाकर खाना ऑर्डर कर सकते हैं। यह सुविधा कंफर्म, आरएसी और आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
नरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
अब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में 5,000 नए पदों को मंजूरी, 1,400 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी
सीट पर मिलेगा खाना और रेल नीर
आईआरसीटीसी के अनुसार, यात्री भोजन के साथ रेल नीर बोतलबंद पानी भी ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। बुक किया गया भोजन यात्रा के दौरान सीधे यात्री की सीट तक पैंट्री स्टाफ द्वारा पहुंचाया जाएगा, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा और स्वच्छ भोजन मिलेगा।
विवेक एक्सप्रेस में सफल रहा पायलट प्रोजेक्ट
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट सबसे पहले विवेक एक्सप्रेस में शुरू किया गया था, जहां इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद अब इसे अन्य ट्रेनों में विस्तार दिया गया है।
ये भी पढ़ें :- फर्जी डॉक्टर बनकर इलाज, इंजेक्शन देने के बाद युवती की मौत; नवी मुंबई में वार्ड बॉय गिरफ्तार
भविष्य में और ट्रेनों में विस्तार की योजना
रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल माध्यम से आसान और सुरक्षित भोजन सुविधा उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में इस सेवा को और अधिक ट्रेनों तक विस्तारित करने की योजना है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
