Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई समेत पूरे देश में होली स्पेशल ट्रेनों की बौछार, भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे की खास तैयारी

Holi Special Trains From Mumbai: होली पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने देशभर में 1410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 06, 2026 | 11:21 AM

होली स्पेशल ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Railway Holi Special Trains: देश के बड़े पर्व होली की छुट्टियों में अपने गांव-घर एवं घूमने फिरने जाने वाले लाखों रेल यात्रियों की यात्रा को सुलभ बनाने लिए इस बार भारतीय रेल ने रिकॉर्ड स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्लान बनाया है।

चलेंगी 1410 स्पेशल ट्रेन

आगामी होली पर सुगम यात्रा के लिए देश भर से 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।ये विशेष ट्रेनें मार्च महीने में चलने वाली हैं। पिछले साल 2025 में होली पर देश भर में कुल 1,144 विशेष ट्रेन चलाई गईं थीं।

जोनवार चलेंगी स्पेशल

रेलवे जोनवार होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनमें सेंट्रल रेलवे 209 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जबकि वेस्टर्न रेलवे ने पश्चिमी मार्गों पर भारी यात्री यातायात को देखते हुए 231 ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है।

सम्बंधित ख़बरें

‘लाडली’ नहीं इसलिए उपेक्षित? आशा सेविकाओं ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, देशव्यापी हड़ताल का किया ऐलान

भायखला में सुपर स्पेशियलिटी रेलवे अस्पताल का उद्घाटन, रेल कर्मचारियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Jalna News: जालना में ‘रक्षक बना भक्षक’, स्कूल बस ड्राइवर ने 15 साल की छात्रा से किया दुष्कर्म

नाले का पानी मिलकर पहुंच रहा घरों तक, नगरसेविका राजोल पाटिल ने BMC अधिकारियों से की शिकायत

ईस्ट सेंट्रल रेलवे सबसे अधिक 285 विशेष ट्रेनें चलाएगा, इसके बाद साउथ सेंट्रल रेलवे 160 और नॉर्दर्न रेलवे 108 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जबकि नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने 71 स्पेशल ट्रेनों की योजना बनाई है।

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 66 विशेष ट्रेनें, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे 62-62 ट्रेनें चलाएंगे. साउथ वेस्टर्न रेलवे 47 ट्रेनें जबकि वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने 43 होली स्पेशल की योजना बनाई है. सदर्न रेलवे की 39 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की 15 सेवाएं होंगी। इसके अलावा,कोंकण रेलवे 9 विशेष ट्रेनें और नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे भी क्षेत्रीय मांग को पूरा करने के लिए 2 ट्रेनें चलाएगा।

मध्य रेल का होली बोनांज़ा

इस वर्ष मध्य रेल की तरफ से कुल 209 होली विशेष रेल सेवाएं चलेंगी। होली त्योहार पर मुंबई, पुणे नागपुर से यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल देश के विभिन्न गंतव्यों के लिए कुल 209 होली विशेष रेल सेवाएं चलाएगी।

मध्य रेल के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों में एसी विशेष ट्रेनें, एसी-शयनयान-सामान्य श्रेणी के मिश्रित संयोजन वाली ट्रेनें तथा अनारक्षित विशेष ट्रेनें शामिल होंगी। विशेष रेल सेवा मुंबई-नागपुर-मुंबई, मुंबई-रत्नागिरी-मुंबई, मुंबई-चिपलून-मुंबई सहित उत्तर भारत व अन्य गंतव्यों के लिए ट्रेनें शामिल हैं।

यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में टिकट काउंटर उपलब्ध कराए गए हैं। विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय-सारणी एवं ठहराव की जानकारी शीघ्र ही प्रदान की जाएगी।

पश्चिम रेलवे से 231 हॉलिडे स्पेशल

इसी तरह पश्चिम रेलवे आगामी होली त्‍योहार के दौरान संभावित यात्री भीड़ को देखते हुए 231 हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों का प्लान किया है। वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने बताया कि ये स्‍पेशल ट्रेनें 1 मार्च से 22 मार्च, 2026 की अवधि के दौरान देश के विभिन्न गंतव्यों उत्तर एवं पूर्व भारत के प्रमुख क्षेत्रों-उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लिए चलेंगी।

बुकिंग पैटर्न एवं यात्री सुविधाएं

विनीत ने आगे बताया कि प्रमुख स्टेशनों पर भारी यात्री भीड़ की संभावना को देखते हुए पश्चिम रेलवे के प्रमुख टर्मिनलों एवं आरंभिक स्टेशनों पर व्यापक तौर पर भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाएं पहले से ही लागू कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें :- भायखला में सुपर स्पेशियलिटी रेलवे अस्पताल का उद्घाटन, रेल कर्मचारियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, उधना, सूरत, अहमदाबाद सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित प्रवेश और बोर्डिंग को नियंत्रित करने हेतु समर्पित यात्री होल्डिंग क्षेत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इन होल्डिंग क्षेत्रों में यात्रियों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय ब्लॉक, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पंखे तथा उद्घोषणा प्रणाली जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

नवभारत लाइव से मुंबई के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Indian railways holi special trains 1410 services 2026 plan india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2026 | 11:19 AM

Topics:  

  • Indian Railway
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.