Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमित शाह ने ‘इंडिया मैरी टाइम वीक 2025’ का किया उद्घाटन, भारत को समुद्री शक्ति बनाने का वादा

India Maritime Week: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में 'इंडिया मैरीटाइम वीक 2025' का उद्घाटन किया। उन्होंने भारत को समुद्री क्षेत्र में 2047 तक ग्लोबल लीडर बनाने का लक्ष्य घोषित किया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 27, 2025 | 10:12 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, फोटो: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुंबई में ‘इंडिया मैरीटाइम वीक 2025’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के समुद्री क्षेत्र में 2047 तक भारत को वैश्विक नेता बनाने के लक्ष्य की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समुद्री दृष्टिकोण सुरक्षा, स्थिरता और आत्मनिर्भरता के तीन स्तंभों पर आधारित है। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण “मैरीटाइम मोमेंट” है, जो मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया को गेट वे ऑफ वर्ल्ड में बदलने की दिशा में अग्रसर है।

भारत का समुद्री क्षेत्र: वैश्विक ताकत बनने की ओर

गोरेगांव-पूर्व स्थित नेस्को सेंटर में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई का समुद्री क्षेत्र भारत के लिए महत्वपूर्ण है और अब हम नया समुद्री इतिहास रचने जा रहे हैं। भारत 5000 साल से समुद्री व्यापार में अग्रणी रहा है और अब फिर से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी समुद्री ताकत साबित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश का 90 प्रतिशत व्यापार समुद्री मार्गों से होता है और यह समुद्री क्षेत्र जीडीपी में 60 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है। भारत का 11,000 किलोमीटर लंबा समुद्र तट अब वैश्विक विकास का केंद्र बन रहा है।

समुद्री बुनियादी ढांचे में प्रगति

अमित शाह ने यह भी कहा कि भारत जहाज निर्माण में दुनिया में पांचवें स्थान पर है और नए बंदरगाहों का निर्माण तेजी से हो रहा है। शाह ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के वाढवण बंदरगाह को जल्द ही दुनिया के शीर्ष 10 बंदरगाहों में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने वैश्विक निवेशकों से भारत के समुद्री क्षेत्र में निवेश करने की अपील की और समुद्री क्षेत्र को समृद्ध बनाने का वादा किया।

सम्बंधित ख़बरें

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल

…तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission, अमित शाह ने किया बड़ा वादा

राज्यसभा चुनाव 2026: पार्थ पवार की जीत के लिए अमित शाह ने बनाया मास्टर प्लान, महायुति में सीटों का गणित तय

राज्यसभा का रण: एक सीट हमारी है, आदित्य ठाकरे के बयान से एमवीए में मची खलबली, 16 मार्च को होगा फैसला

मत्स्य पालन और सहकारिता की ताकत

अपने मुंबई दौरे के दौरान अमित शाह ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाली नौकाओं का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जैसे डेयरी और चीनी उद्योगों ने सहकारिता के माध्यम से समृद्धि लाई, वैसे ही देश के मत्स्य पालन क्षेत्र में भी सहकारिता के मॉडल से समृद्धि लाने का लक्ष्य है। आने वाले पांच वर्षों में सहकारिता आधारित पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया जाएगा, और अगले पांच साल में कम से कम 200 नई नौकाएं समुद्र में उतारी जाएंगी।

महाराष्ट्र का योगदान समुद्री शक्ति के रूप में

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई ‘समुद्री शक्ति’ के रूप में उभर रहा है। उन्होंने मुंबई और महाराष्ट्र के बंदरगाहों की भूमिका को देश के समुद्री व्यापार में अहम बताया। मुंबई के बंदरगाह और जेएनपीए (जवाद, न्हावा शेवा पोर्ट) का कंटेनर परिवहन में प्रमुख योगदान है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र और भारत की समुद्री ताकत को बढाने के लिए जल्द ही विविध निवेश परियोजनाएं शुरू होंगी।

ये भी पढ़े: नाशिक में सकल जैन समाज का हुंकार मोर्चा, अपर जिला अधिकारी को सौंपा गया निवेदन

समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर

इस कार्यक्रम के दौरान 55,969 करोड़ रुपए के 15 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि इन समझौतों से महाराष्ट्र को समुद्री व्यापार और विकास के क्षेत्र में एक अग्रणी स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल परिवहन और रो-रो (रोल-ऑन, रोल-ऑफ) सेवाओं की शुरुआत से नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलने का भरोसा है।

India maritime week 2025 amit shah inaugurates maritime revolution

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2025 | 09:59 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Latest News
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.