मिडिल ईस्ट तनाव का असर, भारत में कमर्शियल गैस संकट, कई शहरों में सप्लाई ठप
Middle East में बढ़ते तनाव के बीच भारत में कमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु जैसे कई शहरों में सिलेंडर सप्लाई ठप होने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर असर पड़ा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
एलपीजी सप्लाई (सोर्स-सोशल मीडिया)
LPG Gas Cylinder Crisis In India : मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जंग के कारण बढ़ते तनाव और ईंधन आपूर्ति में आ रही रुकावटों के बीच भारत में रसोई गैस का संकट गहरा गया है।
दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों ने कमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी है। चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे समेत कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप हो गई है। मुंबई और बेंगलुरु के कई बड़े रेस्टोरेंट बंद कर दिए गए हैं।
- इस संकट से जहां होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग इंडस्ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, जिन उपभोक्ताओं के घरों में डिलीवरी से 25 दिन के पहले गैस खत्म हो गई, उन्हें दूसरा सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इसके चलते कालाबाजारी भी शुरू हो गई है।
- ब्लैक में 2,000 रुपये तक घरेलू सिलेंडर बेचा जा रहा है। इधर कालाबाजारी पर अंकुश के लिए केंद्र सरकार ने एनपीजी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया है।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद के साथ इस मुद्दे को लेकर बैठक की और सख्त निर्देश दिए कि घरेलू एलपीजी आपूर्ति को लेकर उपजी शंका को दूर करें।
- उन्होंने पीएम को बताया की सरकार के पास पेट्रोलियम उत्पादों को 72 दिन का भंडारण है। इस बीच मंत्रालय वैकल्पिक रास्ते खोज रहा है।
524 सिलेंडर से भरा ट्रक हुआ चोरी
इसी बीच उत्तर प्रदेश के झांसी से रसोई गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे हड़कंप मच गया। ट्रक में करीब 524 भरे हुए एलपीजी गैस सिलेंडर लदे थे, जिनकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है। यह मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
वालधुनी नदी के पानी की दुर्गंध से परेशान है लोग, हर दिन बदलता है पानी का रंग
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
देश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
परतवाडा मामले में तीसरी पीडिता आई सामने, एसआईटी को दिया बयान
राज्य में भी हालात गंभीर
युद्ध का असर अब महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर होटल कारोबार पर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को विधान परिषद में कांग्रेस विधायक सतेज पाटिल ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से स्पष्ट जानकारी देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सब कुछ सुचारू रूप से चलने का दिखावा कर रही है।
ये भी पढ़ें :- रेलवे खर्च करेगी 765 करोड़ रुपये, पश्चिम रेलवे पर ‘कवच’ सिस्टम के लिए 188 करोड़ की मंजूरी
अगर गैस की कोई कमी नहीं है, तो आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी क्यों मांगी जा रही है। उन्होंने पूछा कि व्यावसायिक उपयोग के लिए एलपीजी सिलेंडरों पर प्रतिबंध के बाद क्या भविष्य में घरेलू गैस पर भी प्रतिबंध लागू किया जाएगा। होटल, रेस्तरां और खाद्य उद्योग पूरी तरह से गैस पर निर्भर है। हजारों श्रमिकों की आजीविका इसी व्यवसाय पर टिकी है।
