मुंबई-पुणे में रियल एस्टेट सुस्त: 9 शहरों में घरों की बिक्री में आयी गिरावट, पश्चिम एशिया युद्ध का असर

Pune Thane Housing Demand Fall: देश के 9 बड़े शहरों में घरों की बिक्री जनवरी-मार्च तिमाही में 13% घटकर 98,761 इकाई रह गई। विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया के युद्ध से बाजार की धारणा प्रभावित हुई है।
india-housing-sales-drop-2026-q1-west-asia-war-impact
मुंबई प्रॉपर्टी मार्केट (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Mumbai Real Estate Sales Decline News: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के कारण देश के 9 प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान घरों की बिक्री सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98,761 इकाइयों पर आ गई।

रियल एस्टेट क्षेत्र की शोध कंपनी प्रॉपइक्विटी की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। प्रॉपइक्विटी के अनुसार 18 तिमाहियों के बाद पहली बार बिक्री एक लाख इकाइयों से नीचे आई है। इन शहरों में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,13,602 इकाइयों की तुलना में इस वर्ष बिक्री घटकर 98,761 इकाइयों रह गई।

ईरान और इजराइल युद्ध का साइड इफेक्ट

विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध से खरीदारों की धारणा प्रभावित हुई है। शहरवार आंकड़ों में मुंबई में घरों की बिक्री 20 प्रतिशत घटकर 9,186 इकाई रह गई। नवी मुंबई में 14 प्रतिशत गिरावट के साथ 7,157 इकाइयां बिकी, जबकि ठाणे में 24 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 15,959 इकाइयों की बिक्री हुई।

पुणे में बिक्री 25 प्रतिशत घटकर 16,144 इकाइयों पर आ गई और कोलकाता में आठ प्रतिशत की कमी के साथ यह 3,872 इकाई रही। प्रॉपइक्विटी के सीईओ समीर जसूजा ने कहा कि 2026 की पहली तिमाही में आवास क्षेत्र की बिक्री में नरमी बनी रही। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु इसका अपवाद रहे। उन्होंने कहा कि अधिकांश शहरों में आपूर्ति भी कम रही।

इस तिमाही में पिछले साल की तुलना में करीब 22,000 कम इकाइयों की आपूर्ति हुई। इस अवधि में नई आपूर्ति 19 प्रतिशत घटकर 92,411 इकाइयं रह गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,14,718 इकाई थी। वहीं, पिछली तिमाही के मुकाबले नई परियोजनाओं की शुरुआत में 8 प्रतिशत की कमी आई।

Navbharat Live
navbharatlive.com