बांद्रा गरीब नगर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, उग्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
Bandra Mosque Demolition Police Lathicharge: मुंबई के बांद्रा ईस्ट में हाई कोर्ट के आदेश पर अवैध मस्जिद ध्वस्त। विरोध कर रही भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज।
- Written By: अनिल सिंह
गरीब नगर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर (फोटो क्रेडिट-X)
Bandra East Illegal Mosque Demolition Police Lathicharge: मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित गरीब नगर इलाके में रेलवे की जमीन को खाली कराने का अभियान दूसरे दिन बुधवार (20 मई 2026) को बेहद तनावपूर्ण हो गया। पश्चिम रेलवे, मुंबई पुलिस और जीआरपी के कड़े पहरे के बीच जब बुलडोजर पटरियों के पास बने एक बड़े अवैध धार्मिक ढांचे (मज्जिद) को ढहाने आगे बढ़े, तो वहां सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। लोगों ने बुलडोजर के सामने खड़े होकर इस तोड़क कार्रवाई का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और पीछे हटाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते हालात नियंत्रण से बाहर हो गए। भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और सूत्रों के अनुसार इस झड़प में कुछ प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आई हैं।
Massive slum demolition reportedly underway near Bandra Station East, Mumbai. #Mumbai #Bandra #Demolition #UrbanDevelopment #BreakingNewspic.twitter.com/frwqBwA9cd — Ujjawal (@ujjawal1985519) May 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
लोनावला के पास भीषण लैंडस्लाइड: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले
कब शुरू होगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक? लैंडस्लाइड के बाद मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने किया मुआयना, दिया ये अपडेट
मुंबई में आसमानी आफत, पहले फटे बादल और अब भूखे रहने की नौबत, डब्बेवालों के फैसले से संकट में मुंबईकर
मनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट
9 साल पुरानी कानूनी लड़ाई के बाद आया फैसला
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बांद्रा पूर्व के इस संवेदनशील इलाके में अतिक्रमण हटाने की यह अचानक की गई कार्रवाई नहीं है। रेलवे की जमीन पर इस अवैध कब्जे का मामला साल 2017 से ही बॉम्बे हाई कोर्ट में कानूनी प्रक्रियाओं के अधीन लंबित था। लंबे समय तक चली इस कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार अदालत ने रेलवे लाइनों के विस्तार और यात्री सुरक्षा के हित में इस जमीन को तुरंत खाली कराने का अंतिम आदेश जारी किया।
ये भी पढ़ें- पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल
पहले ही दे दिया गया था आधिकारिक नोटिस
पश्चिम रेलवे के प्रशासन के अनुसार, गरीब नगर के निवासियों और संबंधित संगठनों को इस विडोली अभियान को लेकर पहले ही लिखित रूप से आधिकारिक नोटिस थमा दिए गए थे। कोर्ट के आदेशों का सम्मान करते हुए कई लोगों ने सुबह ही अपने अवैध ठिकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया था। हालांकि, धार्मिक ढांचे को तोड़े जाने की अफवाह फैलने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने तुरंत नाकाम कर दिया।
संवेदनशील इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात
बुधवार को हुए इस हंगामे के बाद बांद्रा ईस्ट रेलवे स्टेशन और गरीब नगर की सीमाओं को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। करीब 500 से अधिक अवैध निर्माणों को पूरी तरह मलबे में बदलने तक यह संयुक्त अभियान जारी रहेगा। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और दंगा नियंत्रण दस्ते की टुकड़ियों को तैनात रखा गया है। पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की सख्त अपील की है।
