परीक्षा के दौरान ChatGPT से नकल पकड़ने पर छात्र ने की खुदकुशी, मौत के बाद IIT बॉम्बे ने जारी किया बयान

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे ने परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल करते पकड़े जाने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन हुआ।
IIT Bombay Student Sahil Wakode Death
IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे ने की आत्महत्यासोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

IIT Bombay Student Sahil Wakode Death: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के पवई स्थित कैंपस में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे संस्थान और छात्रों में शोक और भारी आक्रोश का माहौल है।

मुंबई की पवई पुलिस ने मामले में शुरुआती प्रक्रिया के तहत एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के बाद छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या की।

यवतमाल के रहने वाला है मृतक छात्र साहिल वाकोडे

मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र के यवतमाल के रहने वाले मृतक छात्र साहिल वाकोडे के परिवार को सूचित कर दिया गया है। सुबह परिवार के सदस्य मुंबई के पवई पुलिस थाने पहुंचे। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाने के बाद आगे की कार्यवाही तय की जाएगी कि किसके खिलाफ मामला दर्ज करना है या नहीं। इसके अतिरिक्त, पुलिस परिसर में छात्रों के बयान दर्ज कर रही है। अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं है। घटना के बाद सिर्फ एडीआर ही दर्ज की गई है। वहीं, मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल बना विवाद की वजह

मृतक छात्र की पहचान साहिल वाकोडे के रूप में हुई, जो ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में द्वितीय वर्ष का छात्र था। IIT बॉम्बे प्रशासन के अनुसार, साहिल वाकोडे ने परीक्षा के दौरान ChatGPT से सवाल का जवाब ढूंढा था।

हालांकि संस्थान की ओर से इस घटना के बाद छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी। परीक्षा प्रशिक्षक और विभाग के प्रमुख ने छात्र से इस मामले पर केवल बातचीत की थी।

IIT बॉम्बे ने छात्र की मौत को लेकर क्या कहा?

IIT बॉम्बे एक बयान जारी करते हुए कहा कि एनर्जी साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के दूसरे साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। उस दिन परीक्षा के दौरान, छात्र को परीक्षा हॉल में मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए पाया गया था। उसने जवाब पाने के लिए परीक्षा का प्रश्न पत्र ChatGPT पर अपलोड किया था।

छात्र के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इंस्ट्रक्टर और डिपार्टमेंट के हेड ने छात्र से इस मामले पर बात भी की थी। उन्होंने उसे समझाया और भरोसा दिलाया कि इस घटना का उसके एकेडमिक करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।

छात्र की मौत पर IIT बॉम्बे जताया दुख

इसके बाद छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में लौट गया। बाद में शाम को वह अपने कमरे में मृत पाया गया। IIT बॉम्बे एक छात्र की मौत से बहुत दुखी है। संस्थान छात्र के दोस्तों, क्लासमेट्स, फैकल्टी सदस्यों और इस दुखद घटना से प्रभावित अन्य लोगों को सहायता दे रहा है। संबंधित अधिकारी मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं।

IIT Bombay Student Sahil Wakode Death
कल्याण से लातूर सिर्फ 4 घंटे में! 35 हजार करोड़ का एक्सप्रेसवे, 8 KM की सुरंग से बदलेगा महाराष्ट्र का नेटवर्क

कैंपस में छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

इस घटना के बाद कैंपस में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि प्रशासन ने छात्र की मौत से जुड़ी सभी जानकारी का खुलासा नहीं किया था। प्रदर्शनकारी छात्रों ने दावा किया कि परीक्षा की ChatGPT का इस्तेमाल करने वाली घटना को लेकर साहिल वाकोडे को एक साल के निलंबन की धमकी दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे निलंबन के तहत उन्हें छात्रावास छोड़कर परिसर के बाहर रहना पड़ सकता था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com