IIT बॉम्बे के छात्र ने छत से कूदकर की आत्महत्या, रोहित सिन्हा के रूप में शिनाख्त
IIT Bombay के एक छात्र ने हॉस्टल की इमारत की छत से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai News: देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई कर रहे 26 वर्षीय छात्र रोहित सिन्हा ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। छात्र ने संस्थान के हॉस्टल की इमारत की छत से छलांग लगाकर जान दे दी। यह घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। आत्महत्या के तुरंत बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस से मिली के अनुसार, रोहित सिन्हा चौथे वर्ष का छात्र था और मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था। छत से कूदकर आत्महत्या की खबर के तुरंत बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।
पवई पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि घटना के समय एक अन्य छात्र भी छत पर मौजूद था, जो घटना के समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। उसी दौरान रोहित ने अचानक छलांग लगा दी। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही रोहित नीचे गिर चुका था।
सम्बंधित ख़बरें
विधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
पुलिस दर्ज किया मामला
पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट के मामले को शिकायत तो दर्ज कर ली है, लेकिन साथ में यह जानने की कोशिश कर रही है कि छात्र ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। किसी सुसाइड नोट की बरामदगी नहीं हुई है और न ही अब तक किसी स्पष्ट कारण का पता चल पाया है। फिलहाल पुलिस रोहित के दोस्तों, क्लासमेट्स और हॉस्टल मेट्स से पूछताछ कर रही है। हालांकि आईआईटी बॉम्बे प्रशासन की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें:- महायुति में शिंदे की स्थिति डामाडोल! दिल्ली से खाली हाथ लौटे डिप्टी सीएम
पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा
पुलिस ने बताया कि उन्हें संस्थान की ओर से ही इस घटना की जानकारी दी गई है। साथ ही, रोहित के माता-पिता को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। संस्थान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर रोहित की मौत की खबर शेयर की है और इसे एक हादसा बताया है।
आईआईटी बॉम्बे ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि, “बेहद दुख के साथ आपको सूचित किया जा रहा है कि हमारे अंतिम वर्ष के छात्र श्री रोहित सिन्हा (22) की कल देर रात एक दुखद घटना में असामयिक मृत्यु हो गई।” पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। रोहित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा।
