पॉलिसी ऑनलाइन रिन्यू करने के लिए फोन आए तो आप हो जाएं सतर्क, रिन्यूअल के बहाने हो रही ठगी, तीन गिरफ्तार

Mira-Bhayander
Published on: 
Updated on: 

भायंदर: अगर आपको आपकी पॉलिसी ऑनलाइन रिन्यू करने के  लिए फोन आए तो आप सतर्क हो जाएं। पुलिस ने नामी और बड़ी इंश्योरेंस कंपनियों की पॉलिसी रिन्यूअल, अपडेट अथवा सरेंडर करने का झांसा देकर पॉलिसी होल्डर्स (Policy Holders) के साथ ठगी (Cheating) करने करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार (Arrested) किया हैं। उनके पास से लैपटॉप ,10 मोबाइल, 10  डेबिट कार्ड आदि बरामद हुआ है।आरोपियों में सलीम अकबर सिद्दीकी-डीबी ओजोन बिल्डिंग दहिसर चेकनाका, चांद वकील अहमद और आफताब अशरफ शेख मालवणी, मुंबई के रहने वाले हैं। 

डीसीपी अविनाश अंबुरे ने बताया कि आरोपियों ने अब तक 40 पॉलिसी होल्डर्स से 11 लाख रुपए की ठगी की है। आरोपी खुद को बैंक कर्मचारी बताते थे और वॉलेट स्कैनर भेज कर पैसे मंगाते थे। इसी तरह की ठगी का शिकार मीरा रोड के प्रवीण मेहता हुए थे। उन्होंने अपने साथ हुई 33 हजार रुपए की ठगी की शिकायत सायबर शाखा में दर्ज कराई थी।

बैंक का कर्मचारी बनकर करते थे फोन  

डीसीपी ने कहा कि तफ्तीश में हमें पता चला की मेहता से ठगे गए पैसे एक एटीएम से विड्रोल किए गए हैं। आरोपी एटीएम वाली बिल्डिंग में रहते थे। आरोपी गैरकानूनी ढंग से पॉलिसी का डेटा हासिल कर लेते थे और फिर पॉलिसी होल्डर्स को बैंक कर्मचारी बनकर फोन करते थे और ऑनलाइन पैसा मंगा लेने के बाद पॉलिसी रिनुअल,अपडेट या सरेंडर हो जाने की पीडीएफ कॉपी शिकार को भेज देते थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com