ICICI बैंक का फेस्टिव धमाका!, फ्लिपकार्ट, एप्पल और स्विगी पर मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स
Private Sector के ICICI Bank ने अपना सालाना Festive Bonanza पेश किया है। इस त्योहार के सीजन में बैंक के द्वारा क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ईएमआई के माध्यम से खरीदारी पर ऑफर मिलेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
आईसीआईसीआई बैंक ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने अपना वार्षिक ‘फेस्टिव बोनांजा’ इस साल फिर से आकर्षक ऑफर के साथ पेश किया है। ये ऑफर्स ऑनलाइन शॉपिंग, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ट्रैवल, किराना, विवक कॉमर्स, फर्नीचर और डाइनिंग जैसी कई श्रेणियों पर उपलब्ध हैं।
डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई
ग्राहक 50,000 रुपये तक की छूट या कैशबैक का लाभ बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कार्डलेस ईएमआई और कंज्यूमर फाइनेंस का उपयोग कर उठा सकते हैं। साथ ही वे क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं।
इन ब्रांड्स के साथ हुई पार्टनरशिप
बैंक ने एप्पल, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, वनप्लस, मेकमाईट्रिप, गोआईविवो, यात्रा, ब्लिंकिट, स्विगी, आजियो, डिस्ट्रिक्ट और पेपरफ्राई जैसे प्रमुख ब्रांडों के साथ साझेदारी की है। साथ ही, बैंक फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज का पार्टनर है, जिसमें 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक ग्राहकों को 4,500 रुपये तक की अतिरिक्त 10% छूट मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मेट्रो 2 बी का दूसरा-तीसरा चरण फ़ास्ट ट्रैक पर, बुलेट,मेट्रो,मोनो व लोकल से येलो लाइन की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी
चना खरीद का लक्ष्य पूर्ण, विधायक सावरकर की पहल से पुनः शुरू होने की संभावना
अकोला: पाइप लाइन फटने से दूकान में पानी भरा, व्यापारी को हुआ आर्थिक नुकसान
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर में आई कमी, अकोला में भी पुलिस अधीक्षक की पहल
ये भी पढ़ें :- IPS अधिकारी के पति पर 98 लाख की ठगी का आरोप, EOW ने दाखिल किया 1,000 पन्नों का चार्जशीट
नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प
ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड ईएमआई के जरिए एप्पल-अर्थाराइज्ड स्टोर पर खरीदारी करते समय 6,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक ले सकते हैं। बैंक ने अपने लोन पर भी विशेष ऑफर्स दिए हैं। आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक राकेश झा ने कहा कि इस साल हमें खुशी है कि हम शीषं ब्रांडों पर ढेरों ऑफर्स ला रहे हैं, जिन्हें ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ग्राहक इन ऑफर का लाभ आगामी त्योहारों में उठा सकते हैं। वे नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प चुन सकते हैं।
