IPS अधिकारी के पति पर 98 लाख की ठगी का आरोप, EOW ने दाखिल किया 1,000 पन्नों का चार्जशीट

Maharashtra Cadre की एक सीनियर Women IPS Officer के पति मुश्किल में घिर गए हैं। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने नाशिक पुलिस अकादमी को टी-शर्ट आपूर्ति का ठेका दिलाने का झूठा वादा किया था।
fraud
धोखाधड़ी (pic credit; social media)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र कैडर की एक वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी के पति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ताजा घटनाक्रम में, मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने उनके पति पुरुषोतम चव्हाण के खिलाफ एस्प्लेनेड कोर्ट में लगभग 1,000 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है।

यह आरोपपत्र नाशिक स्थित महाराष्ट्र पुलिस अकादमी को 7.42 करोड़ रुपये के परिधान आपूर्ति ठेके से संबंधित है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों ने चव्हाण के खिलाफ एक अन्य मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। फरवरी 2025 में सूरत के एक व्यवसायी और अन्य लोगों की शिकायत के आधार पर कोलाबा पुलिस स्टेशन में चव्हाण के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

शिकायत के अनुसार, चव्हाण ने पीड़ितों को सरकारी कोटे के तहत रियायती दरों पर प्लॉट दिलाने और नाशिक पुलिस अकादमी को टी-शर्ट आपूर्ति का ठेका दिलाने का झूठा वादा किया था। बड़ी रकम वसूलने के बावजूद, चव्हाण इन वादों को पूरा करने में विफल रहे।

ठेका दिलाने का झूठा आश्वासन देकर ठगी

ईओडब्ल्यू की जांच के अनुसार, चव्हाण ने बीएमसी के लिए नीली और सफेद टी-शर्ट बनाने का ठेका दिलाने का झूठा में आश्वासन देकर एक शिकायतकर्ता से 98 लाख रुपये ठगा था। उस समय ने शिकायतकर्ता नाशिक पुलिस अकादमी के लिए टी-शर्ट और हुडी की आपूर्ति के ठेके पर काम कर रहा था। चव्हाण ने बीएमसी ठेके के लिए जाली दस्तावेज पेश किए और दावा किया कि, उन्होंने सौदे के लिए नमूने के तौर पर 10,000 टी-शर्ट तैयार की थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com