मोहन भागवत के बयान का कांग्रेस नेता दलवई ने किया समर्थन, लेकिन मुस्लिमों को लेकर पूछ लिया ये सवाल
RSS प्रमुख मोहन भागवत के “हिंदू-मुसलमान एक” बयान का कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने समर्थन किया, लेकिन मुसलमानों पर बढ़ते उत्पीड़न को लेकर संघ और भाजपा पर निशाना साधा।
- Written By: आकाश मसने
RSS प्रमुख मोहन भागवत व कांग्रेस नेता हसैन दलवई (सोर्स: सोशल मीडिया)
Hussain Dalwai Supports Mohan Bhagwat: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू और मुसलमान एक ही हैं और उनकी केवल पूजा पद्धति अलग है। भागवत ने यह भी कहा था कि इस्लाम अपने आगमन के समय से ही भारत का हिस्सा रहा है और आगे भी रहेगा।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि हिंदू और मुसलमान एक ही हैं और इस्लाम भारत का हिस्सा रहा है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने इस बयान का समर्थन किया, लेकिन पूछा कि अगर यह सच है, तो मुसलमानों को लगातार क्यों परेशान किया जाता है और उनके घरों पर बुलडोजर क्यों चलाए जाते हैं?
हालांकि, हुसैन दलवई ने इस समर्थन के साथ ही कड़ी आलोचना भी की। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि मेरे पुरखे मराठा समाज से थे और हम मुसलमान हो गए, इसलिए लोग अब मुसलमानों को परेशान करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्दारमैया से बंद कमरे में राहुल की मीटिंग, बाहर इंतजार करते रहे डीके शिवकुमार! कैसे सुलझेगा कर्नाटक का कलह?
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सियासत तेज, दिग्विजय सिंह ने शेयर किया BJP MLA मैथिली ठाकुर का वीडियो
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कमलनाथ ने कहा- जनता से हो रही सीधी लूट, मुनाफे के बावजूद नहीं दी राहत
इंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
उन्होंने गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब घरों पर बुलडोजर चलाए जाते हैं या परिवार के सदस्यों से मारपीट की जाती है, तो संघ (आरएसएस) ऐसे मामलों पर क्यों नहीं बोलता?
क्यों बाहरी समझा जाता है मुसलमानों को?
दलवई ने इतिहास का संदर्भ देते हुए कहा कि जब ऊंची जातियों के लोगों ने दलित, ओबीसी और आदिवासी समाज को प्रताड़ित किया, तभी कई लोगों ने इस्लाम धर्म अपनाया और वे मुसलमान बन गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के 99 प्रतिशत मुसलमान इसी मिट्टी से हैं, फिर उन्हें बाहरी क्यों समझा जाता है और क्यों परेशान किया जाता है?
कांग्रेस नेता ने आरएसएस पर सीधा हमला बोलते हुए दावा किया कि मुसलमानों को परेशान करने वाले और वोट चोरी करने वाले लोग आरएसएस की विचारधारा से आते हैं। उन्होंने कहा कि संघ की यह राजनीति ही देश के लिए हानिकारक है।
संघ की कार्यशैली पर ‘नाजीवाद’ का आरोप
हुसैन दलवई ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से आग्रह करते हुए कहा कि यदि संघ की विचारधारा हिंदुत्ववादी है तो वह संविधान को नहीं मानते। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर राजनीति करनी है तो भारतीय संविधान के अनुरूप करनी होगी। दलवई ने यह भी टिप्पणी की कि संघ का तरीका नाजीवाद जैसा प्रतीत होता है।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में धमाके के बाद मुंबई में भी हाई अलर्ट, कई जगहों पर तलाशी जारी
बिहार चुनाव पर क्या बोले दलवई
राजनीतिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए दलवई ने दावा किया कि बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उनका मानना है कि जनता के सामने एनडीए के 20 वर्षों के कार्यकाल की सच्चाई आ चुकी है और बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन मजबूत रहेगा।
उन्होंने भाजपा पर देश भर में ‘गुंडाराज’ फैलाने का आरोप लगाया, जिससे आम जनता त्रस्त है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के मातोश्री आवास के पास ड्रोन दिखने की घटना पर उन्होंने इसे गंभीर गलती बताया। दलवई ने कहा कि विपक्षी दलों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं।
(एजेंसी नइपुट के साथ)
