Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कर्नाटक में कलह पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई का बड़ा बयान, बोले- सब खुद को मान रहे मुख्यमंत्री

Hussain Dalwai ने असम के बहुविवाह निषेध विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि इससे प्रॉपर्टी और नौकरी के अधिकार छीनना गलत है। साथ ही कर्नाटक कांग्रेस की अंतर्कलह को सत्ता संघर्ष बताया।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 28, 2025 | 05:59 PM

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवई ने असम विधानसभा से पारित ‘बहुविवाह निषेध विधेयक-2025’ पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी का हक और सरकारी नौकरी छीनना पूरी तरह गलत है। इस दौरान, हुसैन दलवई ने कर्नाटक में कांग्रेस की अंतर्कलह पर भी प्रतिक्रिया दी।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “एक से ज्यादा पत्नियां रखना मर्दों की सोच है। मर्द कई पत्नियां रखने के बारे में सोचते हैं और इस तरह यह औरतों के साथ एक तरह का अन्याय हो जाता है, जो नहीं होना चाहिए। लेकिन यह मान लेना कि ऐसा सिर्फ मुसलमानों में होता है, पूरी तरह से गलत है।”

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई कहते हैं, “उन्हें यह एहसास नहीं है कि ऐसी शादियां (एक से अधिक) हिंदुओं में भी होती हैं। यह मानना ​​गलत है कि हिंदुओं में कम शादियां होती हैं। जैनियों में भी यह बड़े पैमाने पर होता है। इसके लिए खास तौर पर मुसलमानों को टारगेट करने की कोई जरूरत नहीं है।”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “मुसलमानों में यह (दूसरी शादी) तब होता है, जब पहली पत्नी अक्सर मुश्किल में पड़ जाती है और उसका परिवार उसे अपना नहीं पाता। मुसलमानों में, कम से कम दोनों पत्नियों को रखा जाता है।

हालांकि, उन्होंने फिर दोहराया कि वे दो शादियों के खिलाफ हैं, क्योंकि यह औरतों के साथ एक तरह का अन्याय है।

बिहार में कांग्रेस की हार के कारणों पर हुसैन दलवई ने कहा कि जिस तरह की बातें सामने आई हैं, उनकी जांच जरूरी है। आगे और क्या बदलाव ला सकते हैं, पार्टी हाईकमान को इस पर भी सोच-विचार करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन नेताओं के हाथ में टिकट बंटवारे का अधिकार रहता है, वे बड़े पैमाने पर पैसे लेकर उन लोगों को टिकट देते हैं, जिनकी समाज में कोई हैसियत नहीं होती है। यह भी हार का कारण होता है। हुसैन दलवई ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान इसकी जांच कराए तो सारी बातें सामने आ जाएंगी।

यह भी पढे़ं- बदलापुर को मिलेगा मेगा बूस्ट, विकास का ब्लू प्रिंट तैयारी, सीएम फडणवीस ने किया ऐलान

इस दौरान, हुसैन दलवई ने स्वीकार किया कि कर्नाटक में सत्ता के लिए संघर्ष है। उन्होंने कहा, “सभी नेताओं को यह लगता है कि मैं ही मुख्यमंत्री हूं, और इसी कारण से कर्नाटक में अभी यह सब हो रहा है।” उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जल्द इसका हल निकालेगा। -एजेंसी इनपुट के साथ

Hussain dalwai slams assam polygamy bill comments on karnataka congress infighting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2025 | 05:59 PM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई-नासिक हाईवे पर मिली अधजली लाश, अवैध संबंध के चलते गई जान! पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

2

भ्रष्टाचार: प्रणाली कसर को तीन दिन का पीसीआर, सभी की नजरें जांच पर, सरकारी फंड गबन मामला

3

बदलापुर को मिलेगा मेगा बूस्ट, विकास का ब्लू प्रिंट तैयारी, सीएम फडणवीस ने किया ऐलान

4

इस बार 142 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में, पिछली बार सिर्फ 7 निर्दलीय जीते थे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.