Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘इंसान की जान की कोई कीमत नहीं’, लोकल ट्रेन हादसे को लेकर भड़के राज ठाकरे, महायुति की प्लानिंग पर उठाया सवाल

Thane Local Accident: ठाणे लोकल ट्रेन हादसे पर राज ठाकरे ने गंभीर सवाल उठाए है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने हादसे पर सरकार के सामने कई प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए और इसका जवाब मांगा है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 09, 2025 | 06:24 PM

ठाणे लोकल हादसे पर भड़के राज ठाकरे (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ठाणे में लोकल ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि की गई है। ठाणे में हुए इस हादसे के बाद विपक्ष ने सत्तारूढ़ पार्टी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर धावा बोल दिया है। इसी मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने भी सत्तारूढ़ पार्टी और रेलवे मंत्री पर सवालों की बौछार कर दी है और इन सवालों को उठाने की अपील की है।

राज ठाकरे ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि आज मुंबई में जो रेल दुर्घटना हुई, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुर्घटना में कई यात्रियों की मृत्यु हुई है, लेकिन मुंबई में ऐसी ही घटनाएं हर दिन हो रही हैं। मुंबई में रोज कई यात्री घायल हो रहे हैं और फिर भी इस पर कोई कुछ नहीं कर रहा है।

ठाणे मामले में बोले राज ठाकरे

कई सालों से मुंबई रेलवे के लिए अलग निगम की मांग की जा रही है। हमने भी यह मांग की, लेकिन किसी सरकार ने आज तक इस ओर हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया। राज ठाकरे ने आगे कहा कि आज शहरों की प्लानिंग पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। शहर में भारी भीड़ आ रही है। भीड़ के लिए भले ही बड़ी सड़कें, पुल, मेट्रो बनाई जा रही हैं। ऊंची इमारतों को अनुमति दी जा रही है, लेकिन पार्किंग के लिए कही कोई प्लानिंग नहीं है।

आज मुंबईत जो रेल्वे अपघात झाला तो दुर्दैवी आहे. या अपघातात अनेक प्रवाशांचा मृत्यू झाला, पण अशाच घटना रोज मुंबईत घडत आहेत. मुंबईत रोज प्रवासी जखमी होत आहेत आणि तरीही कोणाला काहीही देणं-घेणं नाहीये.

मुंबई रेल्वेसाठी एक वेगळं महामंडळ हवं, ही मागणी गेले कित्येक वर्षांपासून केली जात… pic.twitter.com/vJvUgcQKKr

— Raj Thackeray (@RajThackeray) June 9, 2025

ट्रैफिक की गंभीर समस्या

उन्होंने ट्रैफिक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा हर शहर में ट्रैफिक की गंभीर समस्या है। सिर्फ नई सड़कें, मेट्रो बनाने से कोई फर्क नहीं पड़ता, कोई सरकार शहर की प्लानिंग या बाहर से आने वाली भीड़ के बारे में नहीं सोच रही है। उन्होंने कहा कि हमारा सारा ध्यान सिर्फ चुनाव और प्रचार पर केंद्रित है। क्या राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे गठबंधन करेंगे? इस सवाल से भी ज्यादा जरूरी यह है कि आज मुंबई में यात्रा किस प्रकार है, शहरों और पूरे राज्य में रहने वाले लोगों की स्थिति क्या है।

‘रेल मंत्री बने रील मंत्री’, ठाणे लोकल हादसे को लेकर अश्विनी वैष्णव पर बरसे आदित्य ठाकरे, ठहराया जिम्मेदार

मुंबई में भीड़ देखकर हैरानी

राज ठाकरे ने सवाल करते हुए कहा, “क्या मीडिया इन सवालों को उठाएगा? क्या वे सरकारों से इन सवालों के जवाब मांगेंगे? कौन किसके साथ गठबंधन करेगा, किसने क्या कहा, ये सब इन गंभीर सवालों के सामने बहुत मामूली-सी बात हैं। क्या हम जनता के सवालों की ओर रुख करेंगे? मैं खुद मुंबई में लंबे समय तक ट्रेन से यात्रा करता रहा हूं। लेकिन तब स्थिति थोड़ी बेहतर थी। अब रेलवे स्टेशन पर भीड़ देखकर हैरानी होती है। ये सांसद, विधायक, मंत्री विदेश जाते हैं – क्या वे वहां से कुछ सीखते हैं? अगर ऐसी कोई घटना विदेश में होती, तो वहां कैसे निपटा जाता? लेकिन हमारे पास कुछ भी नहीं है। यहां इंसान की जान की कोई कीमत नहीं है।”

Human life no value raj thackeray angry over local train accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2025 | 06:24 PM

Topics:  

  • Maharashtra Navnirman Sena
  • Mumbai News
  • Raj Thackeray
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई मोनोरेल हादसे से यात्रियों में दहशत, डिप्टी CM शिंदे ने दिलाया भरोसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2

$1.5 ट्रिलियन इकोनॉमी: महाराष्ट्र के विकास की नई उड़ान @ MH 1st Conclave 2025

3

पालघर पर मंडराया समुद्री खतरा! कार्गो शिप से गिरे कंटेनर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

4

मुंबई डूबने की कगार पर? झीलों का जलस्तर खतरनाक, मूसलाधार बारिश से बढ़ा डर, देखें VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.