म्हाडा के फ्लैटों पर महा डिस्काउंट, 25% तक कम किए घरों के दाम
गणेशोत्सव से पहले महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के मुंबई लॉटरी में भाग लेने वालों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि म्हाडा ने लॉटरी में शामिल 370 घरों के दाम 10% से लेकर 25% तक कम कर दिए है।
- Written By: आकाश मसने
गृहनिर्माण मंत्री अतुल सावे ने म्हाडा द्वारा निर्माण श्री-श्रीमती निवासी चिन्ह (मैस्कॉट) का अनावरण किया (नवभारत फोटो)
मुंबई: गणेशोत्सव से पहले महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के मुंबई लॉटरी में भाग लेने वालों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि म्हाडा ने लॉटरी में शामिल 370 घरों के दाम 10% से लेकर 25% तक कम कर दिए है। दरअसल म्हाडा ने घरों की बिक्री के लिए विकास नियंत्रण नियम 33 (5), 33 (7) और 58 के तहत डेवलपर्स से प्राप्त आवास स्टॉक के 370 फ्लैटों की बिक्री मूल्य कम कर दी है। इसके अलावा फॉर्म भरने की समय सीमा को भी 19 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
बुधवार को म्हाडा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में महाराष्ट्र के गृहनिर्माण मंत्री अतुल सावे ने म्हाडा द्वारा निर्माण किए गए श्री- श्रीमती निवासी चिन्ह (मैस्कॉट) का अनावरण किया और इस मौके पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस वर्ग में शामिल फ्लैटों की कीमत को 25 प्रतिशत कम किया जा रहा है, इसके अलावा एलआईजी का 20%, एमआईजी के लिए 15% और एचआईजी वर्ग के लिए 10 % रेट कम किया जा रहा है।
मंत्री सावे ने कहा कि संशोधित कीमतों की घोषणा जल्द ही मुंबई बोर्ड द्वारा म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लॉटरी की समयसीमा बढ़ाने की भी बात कही। हालांकि लॉटरी ड्रा का ऐलान अब तक नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
यह भी पढ़ें:- उल्हासनगर मनपा के एडिशनल कमीश्नर पर FIR दर्ज, महिला कर्मचारी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
लोगों तक योजनाओं और सेवाओं पहुंचाने के लिए मैस्कॉट का अनावरण
म्हाडा के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जयसवाल ने कहा कि मैस्कॉट श्री और श्रीमती निवासी म्हाडा दंपत्ति की नई पहचान का प्रतीक है, जो हर नागरिक के घर के सपने को ज़िंदा रखेगा। यह मैस्कॉट म्हाडा के स्कीम का प्रचार करेंगे। मैत्रीपूर्ण संवाद के माध्यम से नागरिकों को उनके घरेलू मुद्दों पर सलाह देंगे और एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में नागरिकों के साथ रहेंगे। उनकी उपस्थिति से नागरिकों को म्हाडा की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
म्हाडा का आगे का उद्देश्य नागरिकों को किफायती आवास की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, आवास मंत्री अतुल सावे के मार्गदर्शन में, म्हाडा ने फ्लैटों की बिक्री के लिए एक पारदर्शी कम्प्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली IHLMS 2.0 भी लागू की है, जिसमें पंजीकरण से लेकर फ्लैट के कब्जे तक सब कुछ ऑनलाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें:- बप्पा के विसर्जन के लिए मुंबई में बनेंगे 204 आर्टिफिशयल तालाब, गूगल मैप पर मिलेगी जानकारी
संजीव जायसवाल ने कहा कि हमें लोकशाही दिन पर और कई मौकों पर लोगों से सलाह दी गई थी कि मुंबई लॉटरी में शामिल घरों के रेट को कम किया जाए, उसी चीज़ों से ध्यान में रख कर यह फैसला लिया गया है।
जानिए कितना मिला डिस्काउंट
वर्ग कितना कम किया गया रेट कितने घर शामिल
ईडब्ल्यूएस 25 % 2
एलआईजी 20% 226
एमआईजी 15% 118
एचआईजी 10% 24
कुल घर – 370
