मुंबई में अमित शाह की एंट्री, फडणवीस-शिंदे और पवार से सीक्रेट मीटिंग, सियासी गलियारों में हलचल तेज
भारत के गृहमंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का दौरा करने वाले है। यहां वे फेमस लालबाग के राजा के भी दर्शन करने वाले है और साथ ही मनपा चुनाव को लेकर रणनीति तय करने वाले है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अमित शाह (फोटो-सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: अक्टूबर महीने के बाद संभावित मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी सहित राज्य के अन्य निकायों के चुनावों की तैयारियों की पृष्ठभूमि में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे।
बताया जा रहा है अमित शाह गणेशोत्सव, खासकर लालबाग के राजा में विशेष आस्था रखते हैं। विगत कई वर्षों से शाह हर साल लालबाग के राजा के दर्शन करने आते हैं। इसी परंपरा को बरकरार रखते हुए शाह शनिवार को लालबाग के राजा के दर्शन करेंगे। इसके अलावा वह अंधेरी-पूर्व स्थित श्रीमोगरेश्वर सार्वजीवन गणेशोत्सव मंडल में भी जाएंगे। साथ ही वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में भी भगवान गणेश के दर्शन करेंगे।
अमित शाह शुक्रवार की रात मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री फडणवीस वहां अपने सहयोगियों के साथ उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। वहां से शाह और सीएम देवेंद्र, दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल स्थित सह्याद्री गेस्ट हाउस पहुंचे। देर रात शाह की फडणवीस और दोनों उप मुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे तथा अजीत पवार के साथ आगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर औपचारिक चर्चा हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
गडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
मालवणी में ‘स्कूल जिहाद’ पर बवाल! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, 14 स्कूलों के नाम आए सामने; FIR दर्ज
मुंबई में CM फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक, इचलकरंजी की स्थायी जलापूर्ति पर जल्द होगा निर्णय
मनपा चुनाव जीतने की बनाएंगे रणनीति
मुंबई मनपा चुनावों के लिहाज से शाह का मुंबई दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को लालबाग के राजा के दर्शन करने के उपरांत शाह, महाराष्ट्र बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ बीएमसी सहित राज्य के अन्य स्थानीय निकायों के चुनावों की तैयारियों के संदर्भ में समीक्षा बैठक करेंगे और आगे की रणनीति पर मंथन के साथ-साथ मार्गदर्शन करेंगे। सूत्रों का दावा है कि इस दौरे पर शाह मुंबई भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित साटम से भी अलग से बातचीत कर सकते हैं। बैठक में मुंबई के वर्तमान राजनीतिक हालात, ठाकरे बंधुओं के महागठबंधन पर एक साथ आने के संभावित प्रभाव, पार्टी विस्तार नीति और चुनावों के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष के दृष्टिकोण को समझेंगे एवं पार्टी के हित में मंत्री भी दे सकते हैं। इसके अलावा शाह, मुंबई बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बातचीत कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र को मिली बड़ी सौगात, 34,000 करोड़ का निवेश और हजारों को मिलेगा रोजगार
मराठा आंदोलन है बड़ी चुनौती
शाह के दौरे के दौरान मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में मुंबई में डेरा डाल चुके मराठा आंदोलनकारी, राज्य की महायुति सरकार के मुख्यमंत्री फडणवीस के समक्ष चुनौती पेश कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शाह, सीएम फडणवीस को इस समस्या से उबरने का कोई मंत्र दे सकते हैं। फिलहाल मराठा आंदोलन और शाह के दौरे की वजह से पुलिस प्रशासन पर दोहरा दबाव देखने को मिल रहा है।
