Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हीरानंदानी समूह का नया धमाका: अलीबाग में बनेगा देश का पहला प्राइवेट जेट्टी वाला टाउनशिप

Mumbai News: हीरानंदानी सैंड्स टाउनशिप में 330 लक्जरी फ्लैट्स, निजी जेट्टी, समुद्र तट, यॉट क्लब और पांच सितारा सुविधाएं होंगी। मुंबई और नवी मुंबई से डायरेक्ट कनेक्टिविटी भी उपलब्ध होगी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 30, 2025 | 10:31 AM

निरंजन हीरानंदानी (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hiranandani Group: अलीबाग का समुद्री किनारा अब भारत के सबसे बड़े और लग्जरी टाउनशिप प्रोजेक्ट का नया घर बनने जा रहा है। नवी मुंबई और मुंबई के बाद अब अलीबाग में हीरानंदानी कम्युनिटीज ने ‘हीरानंदानी सैंड्स’ टाउनशिप का शुभारंभ किया है। यह टाउनशिप देश की पहली बहुद्देश्यीय प्राइवेट जेट्टी वाला प्रोजेक्ट होगा, जहां निवासियों को निजी बीचफ्रंट और डायरेक्ट जेट्टी की सुविधा मिलेगी।

इस टाउनशिप के पहले चरण में 3.3 लाख वर्ग फुट क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसमें स्टूडियो से लेकर 3 बीएचके तक के 330 लक्ज़री फ्लैट्स की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। हीरानंदानी समूह ने बताया कि साल के अंत तक सकल बिक्री 450 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

225 एकड़ में फैली इस टाउनशिप में लक्ज़री घर, सिग्नेचर विला, प्लॉटेड डेवलपमेंट और ब्रांडेड सर्विस्ड अपार्टमेंट शामिल होंगे। इसके अलावा पांच सितारा होटल, विशाल कन्वेंशन सेंटर, इको वेलनेस हब, वेडिंग हॉल और समुद्र तट पर मनोरंजन की पूरी सुविधा रहेगी। वैश्विक शैली का यॉट क्लब भी टाउनशिप का हिस्सा होगा।

इसे भी पढ़ें- विदर्भ के रियल एस्टेट सेक्टर में बूम, मिहान इलाके में ओएसिस इंफ्रास्पेस का बड़ा निवेश

हीरानंदानी कम्युनिटीज के संस्थापक और एमडी डॉ. निरंजन हीरानंदानी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से इलाके में लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुधरेगी। समुद्र, सड़क, रेल और हवाई मार्ग से टाउनशिप तक पहुंच आसान होगी। आगामी मैगा इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं मुंबई, एमएमआर और नवी मुंबई से अलीबाग की कनेक्टिविटी और मजबूत करेंगी।

27 एकड़ का आरक्षित वन क्षेत्र और 7,000 से अधिक पेड़ टाउनशिप की हरियाली को बनाए रखेंगे। यह टाउनशिप प्राकृतिक आर्दभूमि के निकट होने के कारण इको-फ्रेंडली प्रोजेक्ट के रूप में भी देखा जा रहा है।

हीरानंदानी समूह के अनुसार, यह टाउनशिप मुंबई के लाइफस्टाइल एक्सटेंशन हब के रूप में उभरेगी और अलीबाग को फर्स्ट होम डेस्टिनेशन बनाने में मदद करेगी। समुद्र के किनारे बसे इस टाउनशिप में वाटर स्पोर्ट्स और अन्य मनोरंजन गतिविधियों के लिए पर्याप्त सुविधा भी उपलब्ध होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि हीरानंदानी सैंड्स टाउनशिप अलीबाग की रियल एस्टेट मार्केट में नई ऊंचाईयों को छूने वाला प्रोजेक्ट साबित होगा। मुंबई और नवी मुंबई के लोग अब सीधे प्राइवेट जेट्टी के जरिए टाउनशिप तक पहुंच सकेंगे, जिससे लग्ज़री और कनेक्टिविटी का नया मानक स्थापित होगा।

Hiranandani group new venture india first private jetty township to be built in alibaug

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2025 | 10:31 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

PCMC में रिश्वतखोरी का खुलासा, अधिकारी-कर्मचारी ठेकेदारों के साथ सांठगांठ में लिप्त!

2

कांदिवली कैटरिंग दुकान में धमाका, अब तक 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

3

Pune News: राज्यभर के फायरमैन होंगे प्रशिक्षित, महापालिका ने बनाई 126 करोड़ की हाईटेक सुविधा

4

विवा कॉलेज गरबा विवाद: अश्लील चैट वायरल, भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.