भाषा विवाद में अर्नव की मौत पर BJP का वार, ठाकरे बंधुओं पर दोहरे व्यवहार का आरोप
Mumbai: कल्याण में हिंदी-मराठी विवाद के बाद छात्र अर्नव खैरे की मौत पर मुंबई BJP ने ठाकरे बंधुओं को कठघरे में खड़ा किया है और 22 नवंबर को दादर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित करने की घोषणा की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अमित साटम (सौ. सोशल मीडिया )
Hindi Marathi dispute: कल्याण का 19 वर्षीय छात्र अर्नव लक्ष्मण खैरे मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में हुए हिंदी-मराठी विवाद की बलि चढ़ गया। हिंदी में बोलने की वजह से मराठी भाषी अर्नव को कुछ मराठी भाषियों ने बुरी तरह से पीट दिया था।
19 नवंबर 2025 को घटी घटना से आहत अर्नव ने कल्याण-पूर्व स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष व विधायक अमित साटम ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना यूबीटी के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे को कड़ी फटकार लगाई है।
पाखंडी नेताओं को मुंबईकर सिखाएंगे सबक
अमित साटम ने अर्नव की खुदकुशी की घटना को भाषा विवाद से जोड़ते हुए उद्धव और राज पर समाज में जहर फिलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाषा संवाद का माध्यम है, संघर्ष का नहीं। राज और उद्धव के स्थार्च की राजनीति का एक मराठी युवक बलि चढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
ये भी पढ़ें :- Mumbai में ‘सुविधा केंद्र’ मॉडल सफल, CM फडणवीस बोले – शहरी महाराष्ट्र का आदर्श
उद्धव और राज ठाकरे को उनकी दोहरी और पाखंडी नीतियों के लिए मराठी माणूस और मुंबईकर सबक सिखाएगा, इस घटना के विरोध में और सामाजिक सौहार्द के लिए, मुंबई भाजपा ने 22 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे दादर के शिवाजी पार्क महाराज मैदान स्थित दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के स्मृति स्थल पर एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन करने की घोषणा की है, जिसका नेतृत्व अमित साटम करेंगे, इस प्रार्थना सभा में नफरत की राजनीति करनेवालों को ईश्वर सद्बुद्धि दे, ऐसी प्रार्थना की जाएगी।
