मुंबई गणेश विसर्जन की हाईटेक सुरक्षा: 21,000 पुलिसकर्मी, AI टेक्नोलॉजी और ड्रोन की तैनाती
Ganesh Visarjan 2025: मुंबई गणेश विसर्जन पर 21,000 पुलिस तैनात किये गये है। भीड़ पर नजर रखने के लिए AI सिस्टम और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा हैा। इस बार सुरक्षा इंतजाम पहले से ज्यादा कड़े है।
- Written By: सोनाली चावरे
मुंबई गणेश विसर्जन की हाईटेक सुरक्षा (pic credit; socail media)
High-tech security for Mumbai Ganesh immersion: इस बार गणेश विसर्जन पर सुरक्षा के इंतजाम पहले से कहीं ज्यादा कड़े किए गए हैं। पुलिस ने पूरे शहर में 21,000 से ज्यादा जवानों की तैनाती की है। इसके साथ ही हाईटेक टेक्नोलॉजी—जैसे AI सिस्टम और ड्रोन—का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, ड्रोन कैमरे लगातार भीड़ की निगरानी कर रहे हैं और हर गतिविधि कंट्रोल रूम तक पहुंचाई जा रही है। AI टेक्नोलॉजी के जरिए भीड़ के मूवमेंट का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
गिरगांव चौपाटी, दादर, जुहू और मालाड बीच पर सबसे ज्यादा सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इन इलाकों में भारी भीड़ की संभावना रहती है। हर प्रवेश और निकास द्वार पर मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी लगाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
महाराष्ट्रा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 48 हजार करोड़ का बिजली बिल माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
संभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
इसके अलावा, महिला सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया गया है। अलग-अलग जोनों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालु महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें।
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने खुद सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और कहा कि इस बार गणेश विसर्जन पूरी तरह हाईटेक मॉनिटरिंग के तहत होगा। उनका कहना है कि भक्तों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था से यह त्योहार और भी सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा।
