मुंबई और आसपास भारी बारिश का अलर्ट, 3-4 सितंबर को बिगड़ सकते हैं हालात, झीलें हुईं फुल
Mumbai News: मुंबई और आसपास के जिलों में 3-4 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। झीलें 96% से अधिक भर चुकी हैं, जिससे पानी कटौती का खतरा टल गया है। मौसम विभाग ने एहतियात बरतने की सलाह दी।
- Written By: सोनाली चावरे
मुंबई में भारी बारिश अलर्ट (pic credit; social media)
Maharashtra News: मुंबई और उसके उपनगरों में वीकेंड के दौरान मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, 3 और 4 सितंबर को हालात बदल सकते हैं। विभाग ने इन दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और ठाणे को यलो अलर्ट पर रखा है, जबकि पालघर और रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे एहतियात बरतें और मौसम से जुड़ी अपडेट पर नजर बनाए रखें।
अब तक मुंबई ने अपने वार्षिक औसत बारिश का लगभग 90% हिस्सा हासिल कर लिया है। 30 अगस्त तक पूर्वी उपनगरों में 2,140 मिमी, पश्चिमी उपनगरों में 2,109 मिमी और शहर क्षेत्र में 1,704 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले 48 घंटों में आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा और मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
देश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण में लगातार दूसरे वर्ष भी राज्य में अव्वल; केंद्र के मानकों पर गोंदिया जिला ‘नंबर वन
अकोला क्षेत्र के गांवों में जलसंकट गहराया; 45°C पार गर्मी में बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, विशेष निधि की मांग
अकोला में भीषण गर्मी का तांडव: 46.9°C के साथ रिकॉर्ड टूटा; टंकियों में उबलता पानी, सड़कें सूनी
इसे भी पढ़ें- मायानगरी में मूसलधार बारिश ने फिर पकड़ी रफ्तार, मुंबई-ठाणे-रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी
बारिश का फायदा झीलों के जलस्तर पर साफ नजर आ रहा है। मुंबई की सातों झीलों का जलस्तर 96% से अधिक भर चुका है। 31 अगस्त तक झीलों में कुल 13.93 लाख मिलियन लीटर उपयोगी जल उपलब्ध है, जबकि इनकी कुल क्षमता 14.47 लाख मिलियन लीटर है। इसका मतलब है कि शहर को अगले मानसून तक पानी कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।
तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे राज्य के लिए भी चेतावनी जारी की गई है और सप्ताह के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बारिश से यातायात और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो सकती है, इसलिए प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
