Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कॉर्पोरेट लाइफस्टाइल का कहर, आधे युवा कर्मचारी प्री-डायबिटीज, हाई बीपी और फैटी लिवर के शिकार

Mumbai News: तेज रफ्तार कॉर्पोरेट लाइफस्टाइल युवाओं की सेहत बिगाड़ रही है। 25-45 वर्ष के आधे कर्मचारी प्री-डायबिटीज, हाई बीपी और फैटी लिवर के शिकार हो रहे है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 13, 2025 | 09:05 AM

कॉर्पोरेट जीवनशैली से युवाओं के स्वास्थ्य पर असर (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Corporate Lifestyle Affect Health of Youth: तेज रफ्तार और भागदौड़ भरी कॉर्पोरेट जिंदगी अब युवाओं की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। एक ताजा रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि 25 से 45 वर्ष की आयु के करीब 50% कॉर्पोरेट कर्मचारी गंभीर बीमारियों के खतरे से जूझ रहे हैं। इनमें प्री-डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग और फैटी लिवर जैसी बीमारियां प्रमुख हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक हर महीने 10 में से 4 युवा अस्पतालों का रुख करते हैं। उनकी मुख्य शिकायतें हैं- लगातार थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और बिना वजह वजन बढ़ना ये मुख्य कारण बन गया है।

तनाव और गलत दिनचर्या है बड़ी वजह

विशेषज्ञों का कहना है कि कॉर्पोरेट जीवनशैली की आदतें युवाओं को बीमार बना रही हैं। घंटों तक ऑफिस में बैठकर काम करना, देर रात तक जागना, जंक फूड और कैफीन पर निर्भर रहना, धूम्रपान व शराब की लत ये सब मिलकर शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों युवाओं की मेंटल हेल्थ इतनी खराब होती है? जानें यहां…

अपोलो डायग्नोस्टिक्स मुंबई की रीजनल टेक्निकल चीफ डॉ. उपासना गर्ग बताती हैं कि अधिकतर लोग महीनों तक बीमारी की पहचान ही नहीं कर पाते। जब तक टेस्ट करवाते हैं, तब तक स्थिति गंभीर हो चुकी होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्री-डायबिटीज थकान और ज्यादा प्यास जैसे साधारण लक्षणों से शुरू होती है, हाई कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे दिल की बीमारी में बदल जाता है और फैटी लिवर की अनदेखी टाइप-2 डायबिटीज या लीवर फेलियर तक पहुंचा सकती है।

जांच और बचाव बेहद जरूरी

डॉ. गर्ग के मुताबिक युवाओं को साल में कम से कम एक बार फास्टिंग शुगर और HbA1c टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी/इको, लीवर फंक्शन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जरूर कराना चाहिए। शुरुआती स्टेज पर इन बीमारियों को काबू किया जा सकता है।

झायनोवा शाल्बी हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. निमित नागड़ा ने भी चेताया है कि लगातार तनाव, डेडलाइन का दबाव और शारीरिक गतिविधि की कमी से ब्लड शुगर और बीपी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा- “सक्रिय रहना बेहद जरूरी है। सीढ़ियां चढ़ें, रोज़ाना वॉक करें, योग और ध्यान को अपनाएं और मीठे व प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।”

स्पष्ट है कि कॉर्पोरेट करियर की चमक के पीछे सेहत का अंधेरा तेजी से बढ़ रहा है। अगर समय रहते सतर्क न हुए, तो यह नई पीढ़ी गंभीर बीमारियों का स्थायी शिकार बन सकती है।

Havoc of corporate lifestyle half of the young employees are victims of pre diabetes high bp and fatty liver

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 09:05 AM

Topics:  

  • Health News
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई नेवी बेस से हथियार चोरी का मामला: क्राइम ब्रांच ने क्राइम सीन को किया रीक्रिएट, मिले अहम सुराग

2

गोंदिया के मेंढ़ा में जंगली सूअरों के हमले में 2 किसान घायल, गांव में दहशत

3

सत्ता का पासा पलटा, रायगढ़ ZP अध्यक्ष पद अब सामान्य वर्ग के लिए, अब कौन मारेगा बाजी?

4

11971 बच्चों को खसरा-रूबेला से बचाने चलेगा महाअभियान, गोंदिया की आश्रम शालओं में होगा टीकाकरण

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.