‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ का नारा निकला खोखला! हर्षवर्धन सपकाल ने मुंबई में पीएम मोदी को घेरा
Harshwardhan Sapkal: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पीएम मोदी के नारों को बताया खोखला। मुंबई यूथ कांग्रेस के 'न्याय सत्याग्रह' में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का किया कड़ा विरोध।
- Written By: प्रिया जैस
मुंबई यूथ कांग्रेस को संबोधित करते हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-एक्स)
Harshwardhan Sapkal Mumbai Youth Congress: पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में बड़े-बड़े वादे कर सत्ता हासिल की। हर साल 2 करोड़ रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने, 100 स्मार्ट सिटी बनाने और विकास करने जैसी घोषणाएं की। ‘न खाऊंगा, न ही खाने दूंगा’ जैसे दमदार नारे लगाए लेकिन मोदी इन वादों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं।
यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (Harshwardhan Sapkal) ने बुधवार को कही। वे मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में चल रहे न्याय सत्याग्रह आंदोलन को मार्गदर्शन देने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने युवा कांग्रेस के कार्यों की सराहना की और इस संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिया।
अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का विरोध
मुंबई यूथ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भारत और अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है लेकिन भाजपा शासन में देश का अन्नदाता बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील से किसानों की हालत और बेकार हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
यह भी पढ़ें – मंत्री-विधायक भी बनें कार्यकर्ता, शिंदे ने पुणे कार्यकारिणी को किया बर्खास्त, नई रणनीति से बदलेंगे समीकरण
समझौते ने किसानों की तोड़ी कमर – सपकाल
पीएम मोदी ने सरकार में आने से पहले कहा था कि किसानों को उनकी उपज का दोगुना दाम दिया जाएगा लेकिन उल्टा खेती की लागत दो-तीन गुना बढ़ गई है। मोदी ने दबाव में आकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया है और डोनाल्ड ट्रम्प की धमकियों से डरते हैं। इस समझौते ने किसानों की कमर तोड़ दी है। युवाओं, मजदूरों, किसानों के साथ मोदी सरकार ने धोखा किया है।
