किसानों को 5 हजार की मदद जख्मों पर नमक, कानून-व्यवस्था पर हर्षवर्धन सपकाल का सरकार पर तीखा हमला

Harshwardhan Sapkal Statement: हर्षवर्धन सपकाल ने कानून-व्यवस्था, किसानों की 5000 रुपये की दिवाली सहायता और एसबीआई डेटा ब्रीच जैसे मुद्दों पर महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला है।
harshwardhan sapkal newsharshwardhan sapkal criticizes maharashtra government law and order farmers aid
हर्षवर्धन सपकालसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कानून-व्यवस्था और किसानों की सहायता पर राज्य सरकार को घेरा।

  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए पिछले बारह वर्षों के घुसपैठियों के आंकड़े मांगे गए।

  • एसबीआई डेटा ब्रीच और आधार डेटा साझा करने के मुद्दों पर नागरिकों की निजता को कमजोर करने का आरोप लगाया।

Harshwardhan Sapkal Criticizes Maharashtra Government: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन वसंतराव सपकाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों, एसबीआई के कथित डेटा ब्रीच, मुंबई में बढ़ते अपराध और किसानों को दिवाली पर 5 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा समेत कई मुद्दे को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर जुबानी हमला किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के साथ-साथ नागरिकों की निजता और लोकतांत्रिक अधिकारों को भी कमजोर कर रही है। वहीं, मनोज जरांगे पाटिल के 500 करोड़ रुपए से जुड़े आरोपों पर उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

घुसपैठियों के मुद्दे पर अमित शाह से सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी और विपक्ष पर आरोप लगाया था कि वे वोट चोरी के झूठे आरोप लगाकर घुसपैठियों के वोट बचाना चाहते हैं। इस पर सपकाल ने सवाल किया कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने कितने घुसपैठियों की पहचान की और कितनों को भारत से बाहर भेजा।

सरकार को अपने काम का हिसाब देना चाहिए। जिन मुद्दों पर ठोस जवाब दिया जाना चाहिए, उनसे ध्यान हटाने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। सपकाल ने इसे जनता को गुमराह करने की कोशिश बताया।

बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था पर चिंता

लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े मामले और फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ कांच को अपग्रेड किए जाने के संदर्भ में सपकाल ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिति लगातार बिगड़ रही है और लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने मांग की कि लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात की जेल से मुंबई की आर्थर रोड जेल लाकर अंडा सेल में रखकर उससे जुड़े मामलों की जांच की जाए।

संसद में विपक्ष का माइक बंद करने का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर संसद में चर्चा और महाभियोग प्रस्ताव के संदर्भ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की टिप्पणी पर सपकाल ने पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब विपक्ष संसद में मुद्दे उठाने की कोशिश करता है, तो उसके सदस्यों के माइक बंद कर दिए जाते हैं और उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। सपकाल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि इस बात को दर्ज कर लिया जाना चाहिए।

राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर भाजपा सांसद संबित पात्रा की टिप्पणी पर सपकाल ने कहा कि राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के बयान इसी अभियान का हिस्सा हैं।

harshwardhan sapkal newsharshwardhan sapkal criticizes maharashtra government law and order farmers aid
कराले मास्तर को शरद पवार ने दिखाया बाहर का रास्ता! विधान परिषद चुनाव से ठीक पहले क्यों हुई यह कार्रवाई?

एसबीआई और आधार डेटा पर सियासी हमला

एसबीआई के कथित डेटा ब्रीच पर सपकाल ने कहा कि मामला केवल बैंक के डेटा तक सीमित नहीं है। उन्होंने अमेरिका के साथ हुए समझौते में आधार कार्ड का डेटा साझा किए जाने के आरोपों का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची के संचालन में भी निजी कंपनियों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों की निजता एक महत्वपूर्ण अधिकार है और भाजपा सरकार पर इसे कमजोर करने के आरोप लग रहे हैं।

तुषार गांधी की हिरासत पर सरकार को घेरा

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को अगस्त क्रांति मैदान जाते समय हिरासत में लिए जाने के मामले पर सपकाल ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि तुषार गांधी को उनके घर से उठाया गया और इस घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं देश में लोकतंत्र और गणतंत्र की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

harshwardhan sapkal newsharshwardhan sapkal criticizes maharashtra government law and order farmers aid
जरांगे के एक खुलासे से महायुति में दरार! सीएम फडणवीस से मिलेंगे शिंदे के प्रतिनिधि

किसानों को 5 हजार की दिवाली सहायता पर भड़की कांग्रेस

महाराष्ट्र सरकार की ओर से किसानों को दिवाली पर 5 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा पर सपकाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह राशि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं है और इसे किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा बताया।

वहीं, मनोज जरांगे पाटिल के 500 करोड़ रुपए से जुड़े आरोपों पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ ईडी को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोपों की जांच और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Navbharat Live
navbharatlive.com