Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai news: पुणे के बाद अब मुंबई में देखा गया GBS का पहला मामला, 64 साल की महिला अस्पताल में भर्ती

पुणे के बाद, महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी दुर्लभ बीमारी गुलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामले बढ़ गए हैं। ये बीमारी अब मुंबई में पहुंच गई है। इसकी पुष्टी खुद बीएमसी के अधिकारियों ने की और भी मामले के आशंका जताई।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Feb 07, 2025 | 07:09 PM

मुंबई में जीबीएस का पहला मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पुणे से शुरू हुआ गुलियन-बैरे सिंड्रोम सोलापुर, नागपुर, नंदुरबार होते हुए मुंबई पहुंच गया। नगर निगम के अधिकारियों ने जानकारी दी और बताया कि मुंबई में शुक्रवार को ‘गुइलेन-बैरे सिंड्रोम’ (जीबीएस) का पहला मामला सामने आया और 64 वर्षीय एक महिला इस दुर्लभ तंत्रिका विकार से संक्रमित पाई गई।

पुणे में जीबीएस के 150 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके है। गुलियन-बैरे सिंड्रोम यानी जीबीएस एक दुर्लभ विकार है, जिसमें व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली परिधीय तंत्रिका पर हमला करती है, जिससे शरीर के अंग अचानक सुन्न हो जाते हैं। मांसपेशियों में कमजोरी आती है और निगलने या सांस लेने में भी कठिनाई होती है।

बीएमसी अधिकारियों ने दी जानकारी

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त और बीएमसी के लिए राज्य द्वारा नियुक्त प्रशासक भूषण गगरानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए 64 वर्षीय महिला में इस बीमारी की पुष्टि की और कहा कि जीबीएस रोग से पीड़ित इस मरीज का वर्तमान में नगर निगम द्वारा संचालित अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज चल रहा है।

बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि शहर के अंधेरी पूर्व क्षेत्र की निवासी महिला को बुखार और दस्त के बाद लकवा की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था वयस्कों और पुरुषों में इस विकार से पीड़ित होने की संभावना अधिक होती है, हालांकि सभी उम्र के लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं। महाराष्ट्र के पुणे जिले में अब तक जीबीएस से छह संदिग्ध मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि यहां 173 संदिग्ध मामले पाए गए हैं।

नंदुरबार में 2 नाबालिग बच्चों में पाया गया जीबीएस

पुणे के बाद, महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी दुर्लभ बीमारी गुलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामले बढ़ गए हैं। पुणे, सोलापुर, नागपुर और सातारा में मरीज पाए जाने के बाद, यह बीमारी अब खानदेश में फैल गई है। नंदुरबार में 2 नाबालिग बच्चों में जीबीएस का पता चला है, जिससे व्यापक चिंता पैदा हो गई है।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

नंदुरबार में जीबीएस के मरीज पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग और अधिक सतर्क हो गया है। इस बीमारी के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए नंदुरबार में 20 आईसीयू बेड तैयार किए गए हैं। जिला प्रशासन ने जीबीएस के संभावित प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Guillain barre syndrome reported in mumbai 64 year old woman admitted to hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2025 | 07:09 PM

Topics:  

  • Guillain Barre Syndrome
  • Mumbai
  • Pune

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई में भारी बारिश से विमान होंगे लेट, IndiGo एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी, दिए ये निर्देश

2

मुंबई मोनोरेल हादसे से यात्रियों में दहशत, डिप्टी CM शिंदे ने दिलाया भरोसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

3

Mumbai Monorail Breaks Down: मोनोरेल की तरह फंस सकती है दिल्ली मेट्रो? जानें दोनों में क्‍या है अंतर

4

खिड़की को तोड़ा तब मिला ऑक्सीजन, मोनोरेल में फंसे यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.