Gudi Padwa 2026: मुंबई में गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 10 दिन में 10,000 नए वाहन आए घर; देखें आंकड़े
Mumbai Vehicle Sales News: मुंबई में गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर वाहनों की जमकर खरीदारी हुई। 9 से 19 मार्च के बीच करीब 10,000 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ, जिसमें दोपहिया और कारों का जलवा रहा।
- Written By: आकाश मसने
गुड़ी पड़वा पर मुंबई में गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री (सोर्स: AI)
Gudi Padwa Vehicle Sales Mumbai: महाराष्ट्र के सबसे बड़े त्योहारों में से एक, गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर मुंबई के ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। मराठी नववर्ष के स्वागत के साथ ही मुंबईकरों ने अपने घरों में नई खुशियों के रूप में वाहनों का स्वागत किया। इस साल साढ़े तीन मुहूर्तों में से एक माने जाने वाले इस दिन पर कुल 9,972 नए वाहनों की डिलीवरी की गई।
10 दिनों में रजिस्ट्रेशन का नया रिकॉर्ड
आरटीओ (RTO) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इन वाहनों का पंजीकरण 9 मार्च से 19 मार्च के बीच किया गया था। गुड़ी पड़वा के दिन डिलीवरी में कोई तकनीकी बाधा न आए, इसके लिए डीलर्स और ग्राहकों ने पहले ही कागजी कार्रवाई पूरी कर ली थी। कुल पंजीकृत वाहनों में 7,568 दोपहिया वाहन और 2,404 कारें शामिल हैं।
शुभ मुहूर्त और बाजार का उत्साह
भारतीय संस्कृति में गुड़ी पड़वा का दिन नई शुरुआत और निवेश के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यही वजह है कि मुंबईवासियों ने न केवल सोना और रियल एस्टेट, बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी भारी दिलचस्पी दिखाई। अंधेरी और मुंबई सेंट्रल जैसे इलाकों में पंजीकरण की संख्या सबसे अधिक रही।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में प्रेम विवाह का खूनी विरोध: बातचीत के बहाने बुलाकर दामाद पर पत्थरों से जानलेवा हमला
गड़चिरोली में 23 किमी लंबे फोर-लेन बायपास का नया अलाइनमेंट तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
मातोश्री की आपातकालीन बैठक में क्या हुआ? नगरसेवकों को बागी होने से रोकने के लिए आदित्य ठाकरे ने उठाए क्या कदम
महाराष्ट्र में डांस बार पर बवाल! कांग्रेस नेता भाई जगताप ने साधा निशाना, मंत्री संजय शिरसाट ने किया पलटवार
क्षेत्रवार पंजीकरण के आंकड़ें
| आरटीओ कार्यालय | दोपहिया वाहन | कारें | कुल वाहन |
| मुंबई सेंट्रल | 2,049 | 748 | 2,797 |
| वडाला | 1,509 | 570 | 2,079 |
| अंधेरी | 2,304 | 594 | 2,898 |
| बोरीवली | 1,706 | 492 | 2,198 |
| कुल | 7,568 | 2,404 | 9,972 |
इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की बढ़ी मांग
इस वर्ष के आंकड़ों में एक दिलचस्प बदलाव यह देखा गया कि लोग अब पारंपरिक पेट्रोल-डीजल की जगह इलेक्ट्रिक (EV) और हाइब्रिड वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। आरटीओ अधिकारियों के अनुसार, पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता और फ्यूल एफिशिएंसी के कारण ग्राहकों ने इस सेगमेंट में काफी रुचि दिखाई। कई डीलर्स ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और एक्सेसरीज पैकेट जैसे ऑफर्स भी पेश किए थे।
यह भी पढ़ें:- राज ठाकरे की शिवाजी पार्क से हुंकार, केंद्र-राज्य सरकार पर बोला हमला, युवाओं कहा- इंस्टाग्राम से बाहर निकलो
कहां बिके सबसे ज्यादा वाहन
अंधेरी आरटीओ ने इस साल सबसे अधिक 2,898 वाहनों का पंजीकरण दर्ज कर बाजी मारी है, जबकि मुंबई सेंट्रल दूसरे स्थान पर रहा। ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि यह वृद्धि मुंबई की मजबूत आर्थिक स्थिति और लोगों के खरीदारी के सकारात्मक रुख को दर्शाती है।
