गोरेगांव में हाईराइज फ्लैट से लाखों की चोरी, बांगुरनगर पुलिस ने सराय मालिक को किया गिरफ्तार
Goregaon Flat Theft Bangur Nagar News: गोरेगांव पश्चिम में एक बुजुर्ग दंपती के फ्लैट से लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई पूरी संपत्ति भी बरामद कर ली।
- Written By: अपूर्वा नायक
गोरेगांव फ्लैट चोरी केस (सौ. सोशल मीडिया )
Goregaon Flat Theft Bangur Nagar: मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित बांगुरनगर पुलिस स्टेशन की सीमा में एक ऊंची इमारत के फ्लैट में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने सराय मालिक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गई संपत्ति की 100 प्रतिशत बरामदगी भी कर ली है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कृष्णन शंकर अय्यर (73), सेवानिवृत्त, हरिरतन वरवा सोसाइटी, बांगुर नगर, गोरेगांव पश्चिम, मुंबई के निवासी हैं। वे अपनी पत्नी के साथ 7 से 9 अप्रैल 2026 तक देवदर्शन के लिए इंदौर गए हुए थे।
10 लाख से ज्यादा की हुई चोरी
इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनके फ्लैट से लगभग 10 लाख 90 हजार रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घर लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। शिकायतकर्ता ने बांगुरनगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
खून से लथपथ बहन ने भाई को किया वीडियो कॉल; पुणे के चंदननगर में जानलेवा हमले के बाद युवती अस्पताल में भर्ती
‘ट्रंप साहब, यह भारत का आंतरिक मामला है’, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी को बधाई देने पर भड़के संजय राउत
Atal Setu Worli कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट को बड़ी राहत, वर्ली-शिवड़ी एलिवेटेड रोड की बाधाएं दूर
बॉम्बे हाईकोर्ट में परमबीर सिंह की जमानत रद्द करने की मांग, लीलावती ट्रस्ट ने लगाए गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें :- Atal Setu Worli कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट को बड़ी राहत, वर्ली-शिवड़ी एलिवेटेड रोड की बाधाएं दूर
तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना से मिली सफलता
- जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण और एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परशुराम विलास शेंडागे (42), निवासी कृष्णा बिल्डिंग, ओशिवारा बस डिपो के सामने, गोरेगांव पश्चिम, मुंबई बताया।
- जांच में सामने आया कि आरोपी सराय (लॉज) का मालिक है। पुलिस ने उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की है। साथ ही आरोपी के कब्जे से चोरी गए सभी सोने के आभूषण और नकदी बरामद कर ली है। जांच जारी है और यह भी जांचा जा रहा है कि आरोपी का किसी अन्य चोरी की वारदात से संबंध तो नहीं है।
