Angel Rai: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंजेल राय को जान का खतरा, मिल रही जिंदा जलाने की धमकी, FIR दर्ज

मुंबई के बांगुरनगर इलाके में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंजेल राय को जान का खतरा है। उन्होंने दावा किया है कि एक अनजान शख्स उन्हें गंदे मैसेज और जिंदा जलाने की धमकी दे रहा है। अब उन्होंने FIR दर्ज करवाई है।
Angel Rai
एंजेल राय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मुंबई के बांगुरनगर इलाके में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंजेल राय को जान का खतरा है। उन्होंने दावा किया है कि काफी वक्त से अनजान शख्स उन्हें गंदे मैसेज और जिंदा जलाने की धमकी दे रहा है। अब उन्होंने FIR दर्ज करवाई है।

मुंबई के बांगुरनगर इलाके में रहने वाली जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस एंजेल राय इस वक्त मुश्किलों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की जान खतरे में हैं। उन्होंने एक अनजान शख्स पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर करवाई है। साथ ही एक्ट्रेस ने शख्स पर गंदे मैसेज भेजने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया है कि काफी वक्त से एक शख्स उन्हें जान से मारने दे रहा है। हालांकि, अब वह धमकियों से तंग आकर एंजेल ने कानून से मदद लेने का फैसला लिया है और उन्होंने एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैय़

अनजान शख्स के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि मुंबई की बांगुर नगर पुलिस स्टेशन ने एक्ट्रेस के बयान के आधार पर अनजान शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि,इन्फ्लुएंसर ने अपनी शिकायत में बताया है कि उन्हें पिछले कई दिनों से एक अनजान शख्स जान से मारने की धमकी से भरा ईमेल भेज रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, वह उन्हें अश्लील मैसेज भी भेज रहा है। एक्ट्रेस ने आगे ये भी दावा किया कि धमकी देने वाले शख्स ने उन्हें जिंदा जलाने और काटने की धमकियां दी है।

उन्होंने आगे बताया कि वो अनजान शख्स उन्हें काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा है। लेकिन जब से उनकी वेब सीरीज घोटाला का ट्रेलर रिलीज हुआ है, उस शख्स की धमकियां और तेज हो गई हैं और अब वो लगातार उन्हें अश्लील मैसेज कर रहा है।

एक्ट्रेस ने कहा कि वे लगातार जान से मारने की धमकी पाकर बहुत घबरा गईं, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। वहीं पुलिस ने अनजान शख्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 75,78, 79,351(3), 352, 356(2) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस इस मामले की आगे की जांच में भी जुट गई है।

इस दिन रिलीज होगी एंजेल की 'घोटाला'

आपको बता दें, कि एंजेल राय एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 25.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं और अब एक्ट्रेस ने वेब सीरीज 'घोटाला' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया है, जो 29 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com