गोरेगांव-फिल्मसिटी ब्रिज निर्माण में तेजी, 16 मई 2026 तक खुलेगा ट्रैफिक के लिए
Mumbai News: गोरेगांव-फिल्मसिटी ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। मनपा का लक्ष्य है कि इसे 16 मई 2026 तक खोलकर नागरिकों को ट्रैफिक से राहत दे सकें।
- Written By: सोनाली चावरे
गोरेगांव फ्लाईओवर (pic credit; social media)
Goregaon-Filmcity Bridge: मुंबई की बढ़ती यातायात समस्या को कम करने के लिए मनपा की गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (जीएमएलआर) परियोजना अब उन्नत चरण में है। गोरेगांव पूर्व स्थित दिंडोशी कोर्ट से दादासाहेब फालके फिल्मसिटी तक बनने वाले ब्रिज के कुल 31 खंभों में से 27 खंभे खड़े किए जा चुके हैं, जबकि शेष चार खंभों का निर्माण रत्नागिरी जंक्शन पर तेजी से चल रहा है।
मनपा का लक्ष्य है कि इस ब्रिज को 16 मई 2026 तक पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया जाए। हाल ही में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने महापालिका मुख्यालय में इस परियोजना की प्रगति का आकलन किया। बैठक में प्रमुख अभियंता उत्तम श्रोते, कार्यकारी अभियंता नरेश मेघराजानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
जीएमएलआर परियोजना उत्तर मुंबई के नागरिकों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड शहर के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग होगा। 12-20 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के पूरा होने से ट्रैफिक जाम में भारी कमी आएगी। मनपा का दावा है कि वर्तमान में गोरेगांव से मुलुंड तक का सफर लगभग 25 मिनट में पूरा होता है, जबकि ब्रिज शुरू होने के बाद यह समय घटकर 25 मिनट रह जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
कहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
अमरावती सूतगिरणी रोड हत्याकांड का खुलासा, सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
इर्विन अस्पताल में जलभराव पर सांसद बलवंत वानखेड़े नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार
इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की खपत में कमी और वायु प्रदूषण स्तर में सुधार की भी उम्मीद है। दिंडोशी कोर्ट से फिल्मसिटी तक जाने वाले छह लेन के इस ब्रिज की लंबाई 1,265 मीटर होगी। इसमें बॉक्स गर्डर और मजबूत कंक्रीट का उपयोग किया जा रहा है। यात्री सुविधा के लिए पैदल पुल और स्वचालित एस्केलेटर भी लगाए जाएंगे।
मनपा के अनुसार गर्डर लॉन्चिंग, डेक स्लैब डालने और एप्रोच रोड के निर्माण का काम 31 जनवरी 2026 (दिंडोशी की ओर) और 30 अप्रैल 2026 (फिल्मसिटी की ओर) तक पूरा कर लिया जाएगा। शेष कार्य 15 दिनों में समाप्त कर दिया जाएगा।
मनपा अधिकारियों का कहना है कि ब्रिज पूरा होने के बाद उत्तर मुंबई की यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को बड़ी राहत महसूस होगी।
