Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के गोरेगांव में LPG सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, चॉल में भीषण धमाके से 3 लोग घायल

Mumbai News: मुंबई के गोरेगांव पश्चिम की एक चॉल में एलपीजी सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल। धमाके से दीवार ढही और आग लगी, जिसे स्थानीय लोगों ने बुझाया। घायलों में एक महिला व दो पुरुष, एक की हालत गंभीर।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 10, 2025 | 02:21 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Goregaon Chawl LPG Cylinder Blast News: मुंबई के पश्चिमी उपनगर के गोरेगांव पश्चिम स्थित शहीद भगत सिंह नगर-2 में बुधवार सुबह करीब 7:40 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। बुधवार सुबह चॉल में रसोई गैस सिलेंडर फटने से हादसा हुआ। इस घटना में दो पुरुषों और एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।

नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, रसोई गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। बुधवार सुबह करीब 7:40 बजे गोरेगांव पश्चिम के शहीद भगत सिंह नगर-2 इलाके में स्थित एक चॉल में रसोई गैस सिलेंडर फटने की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि धमाका इतना ज़बरदस्त था कि भूतल पर स्थित दो कमरों के बीच की साझा दीवार भी ढह गई।

धमाके के कारण तुरंत ही आग लग गई थी। हालांकि, दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय निवासियों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझा दी। स्थानीय निवासियों ने ही सबसे पहले घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया था।

तीन घायल, एक की हालत नाजुक

इस घटना में एलपीजी सिलेंडर फटने से कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घायलों की पहचान मालतीदेवी (28), सरजान अली जावेद शेख (37) और गुल मोहम्मद अमीन शेख (38) के रूप में हुई है। महिला पीड़ित मालतीदेवी को एचबीटी ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां जानकारी मिली कि वह 30-35 प्रतिशत तक झुलस गई हैं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है, लेकिन विस्तृत इलाज के लिए उन्हें सायन अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- नवी मुंबई एयरपोर्ट से वधावन पोर्ट तक, महाराष्ट्र में एक साल में क्या-क्या बदला? पढ़िए पूरी रिपोर्ट

अन्य दो घायलों, सरजान अली जावेद शेख और गुल मोहम्मद अमीन शेख को बोरीवली के गणेश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सरजान शेख के दोनों पैरों में चोटें आई हैं, लेकिन वह स्थिर हैं। हालांकि, गुल मोहम्मद अमीन शेख की हालत गंभीर बताई गई है क्योंकि उनकी पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Goregaon chawl lpg cylinder blast three injured mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2025 | 02:21 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

Final Warning: नागपुर में नेताओं के अवैध होर्डिंग्स पर हाई कोर्ट का हंटर, मनपा को दिया अंतिम मौका

2

PCMC का बड़ा फैसला! 105 स्कूलों में एक साथ कला शिक्षक नियुक्त—बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा नया मंच

3

पूरा विधानमंडल मेरी जेब में…अनिल परब की मांग पर शिंदे एक्टिव, कर दी SIT जांच की घोषणा

4

निशानेबाज: असरदार है जादू भरी आवाज, संगीत से रोगों का इलाज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.