Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोरेगांव बेस्ट बस डिपो गड्ढों में तब्दील, यात्रियों की जान पर संकट, BMC की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

गोरेगांव बेस्ट बस डिपो में गहरे गड्ढे और जलजमाव से यात्रियों की जान पर संकट मंडरा रहा है। हादसों के डर और बदबूदार माहौल से यात्री परेशान हैं, जिससे बीएमसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 06, 2025 | 10:49 AM

गोरेगांव बेस्ट बस डिपो में फिर बने गहरे गड्ढे (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Deep potholes at Goregaon BEST bus depot: गोरेगांव (पूर्व) बेस्ट बस डिपो की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। डिपो में जगह-जगह बने गहरे गड्ढे न केवल बस चालकों और यात्रियों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं, बल्कि बीएमसी की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

मई महीने के अंतिम सप्ताह में भारी बारिश के दौरान इस डिपो की सड़क पर बड़े गड्ढे बन गए थे। ‘नवभारत’ में खबर प्रकाशित होने के बाद तत्काल पैचिंग का काम किया गया, लेकिन मात्र तीन महीने में सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई। इससे साफ है कि निर्माण की गुणवत्ता और तकनीक पर गंभीर लापरवाही बरती गई।

इस बस डिपो से रोज़ाना लगभग 50 हज़ार यात्री सफर करते हैं। रॉयल पंप, आदर्श नगर, आरे कॉलोनी, नागरी निवारा, संतोष नगर, फिल्म सिटी, दिंडोशी, एंटॉप हिल और कुर्ला जैसे इलाकों के लिए यहां से बड़ी संख्या में बसें चलती हैं। डिपो की खस्ताहाल स्थिति के कारण बस से निकलने वाले छींटों से यात्रियों के कपड़े खराब हो जाते हैं। वहीं चालकों को लगातार हादसे का डर बना रहता है।

बरसात बनी आफत

बरसात के दौरान हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से उनका अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है। अंधेरे में चलते यात्रियों के गिरने और घायल होने की घटनाएं आम हो गई हैं। नागरिकों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ें- बड़ी राहत! म्यूजियम से ओशिवारा तक AC बस सेवा, कोस्टल रोड पर दौड़ेंगी बेस्ट की नई A-84 बसें

निकासी व्यवस्था पूरी तरह फेल

डिपो में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह इलाका चार-चार महीने तक पानी में डूबा रहता है। दो फीट तक गहरे गड्ढों में गिरकर यात्री चोटिल हो रहे हैं। वहीं बस चालक भी कई बार दुर्घटना का शिकार बनते हैं।

अन्य समस्याएं भी बनी परेशानी

यात्रियों और कर्मचारियों को एक और गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डिपो में स्टाफ के लिए बनाए गए शौचालय की ड्रेनेज लाइन टूट गई है और सीवरेज के ढक्कन खुले पड़े हैं। इसके कारण 452 नंबर बस स्टॉप पर इंतज़ार करने वाले यात्रियों को बदबू सहनी पड़ती है।

ओशिवारा बस डिपो के कर्मचारियों ने बताया कि बरसात ने डिपो की सड़क को नुकसान पहुंचाया है और मरम्मत का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। लेकिन स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल यही वादे किए जाते हैं और कुछ महीनों बाद हालत जस की तस हो जाती है। कुल मिलाकर, गोरेगांव बस डिपो की दुर्दशा ने यात्रियों की सुरक्षा और बीएमसी की साख दोनों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

 

Goregaon best bus depot turned into potholes life of passengers in danger questions raised on the functioning of bmc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 10:49 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

समृद्धि पंचायत राज अभियान से बढ़ेगी ग्रामीण विकास की रफ़्तार, पालघर में मंत्री नाईक ने बढ़ाई उम्मीद

2

वरोरा नगर परिषद ने SDM के आदेश दिखाया ठेंगा, सड़क पर डटे रहे मवेशी, पुलिस बैठक के निर्देश भी नाकाम

3

मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव : 2017 जैसी प्रभाग संरचना, पूर्व पार्षदों को राहत, BJP को दोबारा भारी फायदे

4

बड़ी राहत! म्यूजियम से ओशिवारा तक AC बस सेवा, कोस्टल रोड पर दौड़ेंगी बेस्ट की नई A-84 बसें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.