‘भाषा गलत थी लेकिन…’ वायरल वीडियो विवाद पर गिरीश महाजन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले मंत्री
Girish Mahajan Statement: कांग्रेस के खिलाफ महिला जन आक्रोश मोर्चा के दौरान सड़क जाम और अभद्र भाषा के वायरल वीडियो पर मंत्री गिरीश महाजन ने सफाई दी है। उन्होंने महिला को लेकर बड़ी बात कही है।
- Written By: आकाश मसने
मंत्री गिरीश महाजन (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Girish Mahajan On Viral Video Controversy: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। इस वीडियो में कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन के रुख को लेकर विपक्षी दल हमलावर थे, लेकिन अब खुद मंत्री महाजन ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर जब हजारों की संख्या में लोग उतरते हैं, तो कुछ असुविधा होना स्वाभाविक है।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं द्वारा ‘जन आक्रोश मोर्चा‘ निकाला गया था। इस मोर्चे के दौरान वर्ली की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह जाम हो गई थी, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान एक महिला मंत्री गिरीश महाजन पर भड़क गई। इसक एक वीडियो सामने आया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।
गिरीश महाजन ने दी सफाई
अपने वायरल वीडियो पर स्पष्टीकरण देते हुए गिरीश महाजन ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि जो हुआ वह पूरी तरह गलत था। कल कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं का एक विशाल जन आक्रोश मोर्चा आयोजित किया गया था, जिसमें हमारी हजारों बहनों ने हिस्सा लिया। जब इस तरह का मार्च सड़क पर निकलता है और उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना होता है, तो सड़क का जाम होना और ट्रैफिक में असुविधा होना स्वाभाविक है। किसी भी विरोध प्रदर्शन में यह एक सामान्य स्थिति है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में सनसनीखेज वारदात! घर में घुसकर महिला ने महिला को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत
गोंदिया की पांगोली नदी का पुनरूज्जीवन ठंडे बस्ते में, 28 बांध जर्जर; पानी को तरसते किसान
Navegaon Nagzira टाइगर रिजर्व बना इको-टूरिज्म का नया हॉटस्पॉट, 4 नए गेट और नाइट सफारी से बदलेगा पर्यटन
‘मराठी नहीं आती तो लाइसेंस रद्द’, प्रताप सरनाईक के फैसले के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख
Mumbai, Maharashtra: On his viral Video, Minister Girish Mahajan says, “I will not say it was wrong. Yesterday, there was a women’s ‘Jan Aakrosh Morcha’ organised by women against Congress after the Bill was passed, and thousands of our sisters participated in it. But when such a… pic.twitter.com/SA2j8qc7Hk — IANS (@ians_india) April 22, 2026
भाषा के इस्तेमाल पर जताई नाराजगी
हालांकि, मंत्री महाजन ने केवल अपना बचाव ही नहीं किया, बल्कि आंदोलन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर भी असहमति जताई। उन्होंने कहा, “गुस्सा व्यक्त करने का एक उचित तरीका होता है। मुझे लगता है कि उस समय जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह अनुचित थी। हमने वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों को सूचित कर दिया था कि सड़क को 10 मिनट के भीतर खाली कर दिया जाएगा।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में सावधानी बरती जाए ताकि जनता को कम से कम परेशानी हो।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
इस घटना के बाद से विपक्षी दलों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का कहना है कि सत्ता पक्ष के कार्यक्रमों के लिए नियमों को ताक पर रख दिया जाता है। वहीं, महाजन के इस बयान ने अब बहस को एक नया मोड़ दे दिया है, जहां उन्होंने आंदोलन के अधिकार और सार्वजनिक असुविधा के बीच संतुलन की बात कही है।
