छत्रपति संभाजीनगर में सनसनीखेज वारदात! घर में घुसकर महिला ने महिला को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत
Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर के बजाजनगर में एक महिला ने दूसरी महिला की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन नवभारत)
Chhatrapati Sambhajinagar Murder News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के बजाजनगर स्थित वडगांव कोल्हाटी क्षेत्र में एक महिला ने दूसरी महिला की उसके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खूनी वारदात के बाद पूरे साई श्रद्धा पार्क इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय नागरिकों के बीच दहशत का माहौल है।
दिनदहाड़े घर में घुसकर किया हमला
मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय साधना महेंद्र सोनपटकर के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला शीला सोनार (45) अचानक साधना के घर में दाखिल हुई। इससे पहले कि साधना कुछ समझ पाती या शोर मचाती, शीला ने अपने पास रखे धारदार चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमला इतना भीषण और सटीक था कि अत्यधिक खून बह जाने के कारण साधना की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही छत्रपति संभाजीनगर की MIDC वालुज पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी शीला सोनार को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के दौरान हुई हल्की झड़प में आरोपी महिला को भी कुछ चोटें आईं, जिसके बाद उसे पुलिस सुरक्षा के बीच घाटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘भाषा गलत थी लेकिन…’ वायरल वीडियो विवाद पर गिरीश महाजन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले मंत्री
गोंदिया की पांगोली नदी का पुनरूज्जीवन ठंडे बस्ते में, 28 बांध जर्जर; पानी को तरसते किसान
‘अशोक खरात के पापों की सजा मुझे क्यों?’ जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पत्नी कल्पना खरात के बयानों से सनसनी
Navegaon Nagzira टाइगर रिजर्व बना इको-टूरिज्म का नया हॉटस्पॉट, 4 नए गेट और नाइट सफारी से बदलेगा पर्यटन
क्या हत्या के पीछे की वजह?
शुरुआती जांच में यह मामला व्यक्तिगत विवाद और पुरानी रंजिश का लग रहा है। यह घटना अनैतिक संबंधों के चलते होने की जानकारी मिली है।आरोपी महिला के मृतक महिला के पति के साथ संबंध थे। आरोपी महिला ने इससे पहले मृतक महिला के पति के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया था। पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है।
यह भी पढ़ें:- मालेगांव बम ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 4 आरोपी बरी, ट्रायल कोर्ट का आदेश रद्द
इलाके में तनाव का माहौल
बजाजनगर जैसे रिहायशी इलाके में इस हत्याकांड के बाद लोग डरे हुए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सके।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
