Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गाजियाबाद जासूसी कांड, 5 नाबालिग समेत ISI के 9 और एजेंट गिरफ्तार, अडानी-अंबानी के घर भी निशाने पर

Ghaziabad Espionage Case:गाजियाबाद में पुलिस ने आईएसआई से जुड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 5 नाबालिग समेत 15 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 21, 2026 | 09:03 PM

ISI Spy Network India (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ISI Spy Network India: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने एक खतरनाक जासूसी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के इशारे पर देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 5 नाबालिग भी शामिल हैं। इसके साथ ही इस सनसनीखेज मामले में अब तक गिरफ्तार संदिग्धों की कुल संख्या 15 हो गई है।

7 राज्यों में बम धमाकों की थी साजिश

पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह गिरोह मुंबई, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 के दौरान सिलसिलेवार बम विस्फोट करने की योजना बना रहा था। आरोपी सुहैल मलिक उर्फ रोमियो ने पूछताछ में कबूल किया कि दिल्ली के बाद जालंधर अगला निशाना था, लेकिन स्लीपर सेल के पकड़े जाने से बड़ी साजिश नाकाम हो गई।

बीट ऑफिसर की सतर्कता से खुला राज

इस पूरे नेटवर्क का खुलासा तब हुआ, जब मार्च की शुरुआत में कौशांबी थाना क्षेत्र में तैनात एक बीट पुलिस अधिकारी गश्त के दौरान एक बाइक मैकेनिक की दुकान पर पहुंचा। वहां मौजूद एक युवक ने बताया कि उसका साथी संवेदनशील स्थानों के फोटो और वीडियो बनाकर पैसे कमाता है। इस जानकारी पर संदेह होने पर बीपीओ ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

सम्बंधित ख़बरें

बोरीवली में तीन दिवसीय ‘मिलेट महोत्सव’ का शानदार आगाज़, अब पूरे महाराष्ट्र में गूंजेगी ‘श्री अन्न’ की धूम

अंबरनाथ, बदलापुर और वांगणी में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर

अप्रैल में मेट्रो-9 को हरी झंडी के संकेत, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने काशीगांव स्टेशन का किया निरीक्षण

मैंग्रोव बचाओ या दिखावा? निरीक्षण में नदारद समिति, शिकायतों पर उठे गंभीर सवाल

सोलर कैमरों से की जा रही थी जासूसी

जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के संवेदनशील स्थानों पर सोलर-पावर्ड और सिम-इनेबल्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। सोनीपत रेलवे स्टेशन और दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से ऐसे उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी इन कैमरों के जरिए सैन्य ठिकानों, रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा बलों की तैनाती से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे।

ये भी पढ़े: मुंबई के YMC ग्राउंड में वारिस पठान ने पढ़ी ईद की नमाज; बोले- युद्ध से बढ़ रही है महंगाई, जनता है परेशान

मुंबई को दहलाने की थी बड़ी साजिश

इस आतंकी गिरोह ने मुंबई के जरिए पूरे देश को दहलाने की साजिश रची थी। गिरोह ने केवल सैन्य प्रतिष्ठानों ही नहीं, बल्कि उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के आवासों की लोकेशन और वीडियो भी पाकिस्तान भेजे थे। नवी मुंबई में ट्रक चालक दुर्गेश निषाद ने मुंबई पोर्ट की रेकी कर वीडियो सीमा पार भेजे। सुरक्षा एजेंसियां इस साजिश को 26/11 जैसे समुद्री हमले की संभावित योजना के नजरिए से भी देख रही हैं।

नाबालिगों का भी इस्तेमाल

गिरफ्तार आरोपियों में 5 नाबालिग शामिल हैं, जिनकी उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। इनमें एक नौवीं कक्षा का छात्र भी है। ये युवक पाकिस्तानी नंबरों के अलावा मलेशियाई और ब्रिटिश वर्चुअल नंबरों के जरिए अपने हैंडलरों से संपर्क में थे और यूपीआई के माध्यम से भुगतान प्राप्त करते थे। फिलहाल एनआईए और रॉ (RAW) समेत कई केंद्रीय एजेंसियां इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

Ghaziabad isi espionage racket busted 15 arrested bomb plot india 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2026 | 09:03 PM

Topics:  

  • Ghaziabad
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.