Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घाटकोपर सोसायटी का ‘सफेद पट्टी’ विवाद सुलझा; पुलिस की मध्यस्थता के बाद निकाला बीच का रास्ता, जानें क्या निकाला

Ghatkopar Society Dispute: मुंबई के घाटकोपर की एक सोसायटी में सड़क पर खींची गई सफेद पट्टी को लेकर उपजा विवाद अब शांत हो गया है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 11, 2026 | 02:24 PM

पहले बनी सफेद पट्टियां, विवाद के बाद इस अलग-अलग रंगों से कलर कर दिया गया (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ghatkopar Society White Strip Dispute Resolved: मुंबई के घाटकोपर पूर्व स्थित कैलास एवेन्यू सोसायटी में पिछले कुछ दिनों से जारी ‘सफेद पट्टी’ का विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले ने धार्मिक रंग ले लिया था, जिसे पुलिस की सूझबूझ और मध्यस्थता के बाद आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।

क्या था पूरा विवाद?

मुंबई का घाटकोपर इलाका अपनी बहुसांस्कृतिक आबादी के लिए जाना जाता है। कैलास एवेन्यू सोसायटी में भी विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग रहते हैं। हाल ही में सोसायटी परिसर की सड़क पर एक सफेद रंग की पट्टी खींची गई थी। सोसायटी के ही एक निवासी प्रसाद वेदपाठक ने इस पट्टी पर कड़ी आपत्ति जताई और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

इसके बाद देखते ही देखते यह मुद्दा गरमा गया और पूरी सोसायटी दो गुटों में बंट गई। कुछ लोग इस कदम के समर्थन में थे, तो वहीं कुछ इसका पुरजोर विरोध कर रहे थे। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के कारण इस आंतरिक मतभेद ने देखते ही देखते धार्मिक और सामाजिक विवाद का रूप ले लिया, जिससे परिसर में तनाव का माहौल बन गया था।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में 30 जून का ‘काउंटडाउन’ शुरू: बच्चों को चाहिए स्पाइडर मैन और सिंड्रेला, पैरेंट्स को लगी ‘प्यारी चपत’

मानसून में बत्ती गुल होने पर न हों परेशान; महावितरण ने जारी किए 24 घंटे एक्टिव टोल-फ्री नंबर!

पहले पुलिस लौटती थी खाली हाथ, इस बार ‘प्लानिंग’ ने बिगाड़ दी आरोपियों की बात; हिंगना में महुआ किंग का पर्दाफास

छत्रपति संभाजीनगर के लिए बड़ी खुशखबरी! 12 जून से शुरू होगी नई जलापूर्ति योजना, मिलेगा भरपूर पानी

मुंबई पुलिस ने सुलझाया विवाद

इसके बाद इस मामले में मुंबई पुलिस ने दखल दिया, दोनों पक्षों की बात सुनी और मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में मदद की। हालांकि सोसाइटी प्रबंधन या निवासियों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन वेदपाठक ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि समस्या का समाधान हो गया है।

Public Statement I would like to sincerely thank all media organizations, journalists, and reporters who covered this issue and helped bring attention to the concerns that were raised. Your interest and coverage played an important role in ensuring that the matter received the… pic.twitter.com/WsmytwjsL9 — Prasad Vedpathak (@prasadvedpathak) June 9, 2026

क्या निकला सफेद पट्टियों का समाधान?

प्रसाद वेदपाठक ने बताया कि विवाद के केंद्र में रही सफेद पट्टी को हटाकर उस पर दोबारा पेंट कर दिया गया है। उन सफेद पट्टियों को अगर रंग से रंग दिया गया है। किसी विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जा रहा है, तो उसे खत्म करके आगे बढ़ना भी उतना ही जरूरी है।

यह भी पढ़ें:- ‘अटेम्प्ट टू मर्डर का चार्ज लगाओ’, ठाणे में कैब ड्राइवर ने बुजुर्ग को पीटा तो भड़के डिप्टी सीएम, Video वायरल

क्याें बनाई जाती है सफेद पट्टियां?

सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष दास ने कहा कि इस मुद्दे को धार्मिक विवाद का रूप देना गलत था। गर्मियों के दौरान कुछ इलाकों में सफेद पट्टियां बनाई जाती हैं। इसका उद्देश्य मॉनसून के दौरान काई (शैवाल) को पनपने से रोकना और छोटे जीव आसानी से दिखाई दें, ताकि वे पैरों के नीचे कुचले न जाएं। ये पट्टियां स्थायी नहीं होतीं।

Ghatkopar kailas avenue society white strip dispute resolved by police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 02:24 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Mumbai Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.