Mumbai में विदेशी महिला से छेड़छाड़, स्कूटर सवार आरोपी धारावी से पकड़ा गया
Mumbai News: बांद्रा में आधी रात फ्रांसीसी महिला से स्कूटर सवार ने छेड़छाड़ की। मुंबई पुलिस ने 50 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी सुनील वाघेला को धारावी से गिरफ्तार किया। जांच जारी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
बांद्रा छेड़छाड़ (सौ. सोशल मीडिया )
Bandra harassment case: मुंबई को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय फ्रांसीसी महिला के साथ आधी रात करीब 12:25 बजे, एक स्कूटर सवार ने छेड़छाड़ की।
घटना बांद्रा बेस्ट रोड पर हुई है। खार पुलिस ने आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सुनील वाघेला (पेशे से कबाड़ी) के रूप में की है। डीसीपी दीक्षित गेडाम के निर्देश पर एसीपी आदिकराव पोल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम गठित की गई थी।
इसमें वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव धूमाल, निरीक्षक वैभव काटकर, सहायक निरीक्षक भरत सातपुते, उप-निरीक्षक हनुमंत कुंभारे और माणिक घोगरे थे। इन्होंने धारावी स्थित उसके घर के पास जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास में कार्यरत है।
सम्बंधित ख़बरें
Vasai Virar मनपा बनाएगी विशेष ट्रांसपोर्ट सेल, बुलेट ट्रेन और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर फोकस
घाटकोपर की हाई प्रोफाइल सोसायटी में पालतू कुत्ते का हमला, व्यक्ति और डॉग घायल
FYJC Admission Portal फिर हुआ क्रैश, छात्रों की परेशानी के बीच बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
डायमंड गार्डन से मंडाले तक Mumbai Metro 2B कॉरिडोर बना गेमचेंजर, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत
ये भी पढ़ें :- Mumbai University में स्टाफ का चरणबद्ध आंदोलन, 20 नवंबर से होगा तेज
पुलिस ने खंगाले 50 CCTV कैमरे
- वह पाली हिल में दोस्त से मिलकर करीब एक किलोमीटर दूर अपने घर लौट रही थी। तभी स्कूटर सवार ने उसका पीछा शुरू किया, अचानक पास आकर छेड़छाड़ की और तेजी से फरार हो गया। हालांकि पीड़िता ने घटना के एक सप्ताह बाद दूतावास की मदद से शिकायत दर्ज कराई है।
- पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाला था, स्कूटर के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी तक पहुंचा गया और धारावी पुलिस स्टेशन से, महज 100 मीटर दूर उसके घर से उसे दबोच लिया गया। पुलिस को मिले कुछ सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को स्कूटर पर महिला का पीछा करते हुए, उसके पास रुकते और छेड़छाड़ कर तेजी से भागते हुए साफ देखा जा सकता है। पुलिस को शक है कि आरोपी कई दिनों से पीड़िता का पीछा कर रहा था, वह उस रात बांदा में क्या कर रहा था, और क्या वाकई लगातार पीछा कर रहा था, इसकी गहन जांच की जा रही है।
