दुनिया का सबसे बड़ा तैरता शहर! 1.25 लाख करोड़ का Freedom Ship, जहाज पर घर से एयरपोर्ट तक सब कुछ; देखें Video
Freedom Ship Project: 1.25 लाख करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 'फ्रीडम शिप' एक तैरता हुआ महानगर होगा। इसमें घर, स्कूल, अस्पताल और हवाई पट्टी जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी।
- Written By: आकाश मसने
फ्रीडम शीप (सोर्स: freedomship.com)
World Largest Cruise Freedom Ship Project: कल्पना कीजिए एक ऐसे तैरते हुए महानगर की, जिसमें आपके घर, स्कूल, सुपरमार्केट, अत्याधुनिक अस्पताल, पार्क और यहां तक कि एक पर्सनल एयरपोर्ट भी हो। यह कोई साइंस-फिक्शन फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि समुद्र की लहरों पर हकीकत बनने जा रहा एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसका नाम है ‘फ्रीडम शिप’।
इस मेगा प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये (12 अरब पाउंड) है। मूल रूप से 1990 के दशक के आखिर में इंजीनियर नॉर्मन निक्सन द्वारा सोची गई इस अवधारणा को अब फ्रीडम क्रूज लाइन इंटरनेशनल के सीईओ रोजर गूच के नेतृत्व में एक नया जीवन मिला है। अगर यह प्रोजेक्ट साकार होता है तो यह मानव इतिहास का सबसे अनोखा अजूबा होगा।
हर 3 साल में घूमेगा पूरी दुनिया, नहीं आ पाएगा किसी तट पर
फ्रीडम शिप हर 2 से 3 साल में दुनिया का एक पूरा चक्कर पूरा करेगा और अपना ज्यादातर समय अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिताएगा। अपने विशालकाय आकार के कारण यह किसी भी बंदरगाह या तट तक नहीं आ सकेगा। ऐसे में यात्रियों तथा निवासियों को शटल जहाजों के जरिए जमीन तक या जमीन से शीप तक पहुंचाया जाएगा। अगर यह प्रोजेक्ट कभी सच हो पाया, तो इसके सामने ‘रॉयल कैरिबियन’ का ‘आइकन ऑफ द सीज’ भी बौना नजर आएगा। यह फिलहाल दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप; चप्पे-चप्पे की तलाशी जारी
पड़ोसी देशों में सस्ता हुआ पेट्रोल: चीन,पाकिस्तान और नेपाल में घटे दाम; भारत में कब मिलेगी राहत?
Explainer: बार-बार क्यों फेल हो रही CBSE? करोड़ों का टेंडर या कमजोर नियम, बच्चों के भविष्य से हो खिलवाड़
यूक्रेन ने क्रीमिया को बनाया निशाना, हमले में कई लोगों की मौत; ट्रंप के शांति वार्ता पर मंडराया खतरा
फीडम शिप पर बनेगा बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल (सोर्स: freedomship.com)
सुविधाएं ऐसी जो बड़े-बड़े शहरों को दे मात
इस तैरते शहर यानी फ्रीडम शिप का इंफ्रास्ट्रक्चर किसी भी ग्लोबल मेट्रो सिटी से कम नहीं होगा। प्रोजेक्ट के ब्लूप्रिंट के अनुसार, इस जहाज पर अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
- रिहायशी इलाके और ऑफिस: हजारों लोगों के रहने के लिए लग्जरी अपार्टमेंट्स और काम करने के लिए कॉर्पोरेट ऑफिस स्पेस।
- एजुकेशन और हेल्थ: बच्चों के लिए स्कूल, कॉलेज और एक वर्ल्ड-क्लास रिसर्च हॉस्पिटल।
- मनोरंजन और शॉपिंग: सिम्फनी हॉल, विशाल शॉपिंग मॉल, वॉटर पार्क, मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट और हरे-भरे पार्क।
- छत पर रनवे: इस जहाज की सबसे बड़ी खासियत इसकी छत पर बनने वाला एविएशन डेक है। यहां एक ऐसा रनवे प्रस्तावित है जहां छोटे कमर्शियल विमान और प्राइवेट जेट लैंड कर सकेंगे। साथ ही, चौबीसों घंटे कनेक्टिविटी के लिए 8 हेलीपैड भी बनाए जाएंगे।
फ्रीडम शिप पर होटल भी हाेंगे (सोर्स: freedomship.com)
यह भी पढ़ें:- Shaktipeeth Expressway: किन-किन धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा शक्तिपीठ महामार्ग? जानिए पूरी लिस्ट
फ्रीडम शिप बनाने में आने वाली चुनौतियां
यह प्रोजेक्ट सुनने में जितना रोमांचक लगता है, इसे बनाने में उतनी ही बड़ी चुनौतियां हैं। इस प्रोजेक्ट को इंजीनियरिंग और अकूत पैसों से जुड़ी बहुत बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तैरता शहर बनाने के लिए निर्माण शुरू होने से पहले ही अरबों डॉलर के निवेश की जरूरत पड़ेगी। फिर इतने बड़े जहाज को चलाने के लिए न्यूक्लियर प्रोपल्शन ही इसका एकमात्र व्यावहारिक और लंबे समय तक चलने वाला समाधान हो सकता है।
