Mumbai में बांग्लादेशी फेरीवालों के खिलाफ किरीट सोमैया का बड़ा मोर्चा, सड़क पर भगदड़
BJP के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने एक बार फिर बांग्लादेशी फेरीवालों के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।उन्होंने मुंबई सहित कई इलाकों में फैले इन अवैध बांग्लादेशी फेरीवालों के खिलाफ सख्त एक्शन की डिमांड की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
किरीट सोमैया (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: पूर्व सांसद किरीट सोमैया फिर एक बार बांग्लादेशी फेरीवालों को लेकर सड़क पर उतर गए हैं। उन्होंने मुंबई सहित कई इलाकों में फैले अवैध बांग्लादेशी फेरीवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
मुलुंड सहित उपनगरों के कई इलाके हैं, जहां एक विशेष समुदाय के लोग यहां किराए पर घर लेकर फुटपाथों पर धंधा करते हैं। एक पूरा रैकेट फैला हुआ है। इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इनमें बांग्लादेशी भी शामिल हैं। लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कुछ फुटपाथ माफिया और मनपा अतिक्रमण दस्ते की मिलीभगत से यह गोरखधंधा चल रहा है।
मुलुंड में आज तक कोई बांग्लादेशी पुलिस की गिरफ्त में नहीं चढ़ा है। बांग्लादेशी अवैध हाकरों के खिलाफ अब पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ मोर्चा खोला है। फुटपाथ पर कब्जा जमाए बांग्लादेशी हाकरों के खिलाफ मुहिम तेज की गई है। मनपा टी वार्ड अतिक्रमण विभाग के संतोष कुमार पाल को हिदायत देने के साथ ही स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी सचेत किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
मनपा अतिक्रमण दस्ता और पुलिस की निष्क्रयता से ही ये अवैध फेरीवाले यहां कब्जा सालों से जमाए हुए हैं। इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी है। मुलुंड पश्चिम स्टेशन गेट के सामने अक्सर फेरीवाले कब्जा जमाए रहते हैं।
ये भी पढ़ें :- Mumbai RTO की चेतावनी, अब नहीं चल पाएगी ऑटो-टैक्सी ड्रायवरों की मनमानी
फेरीवालों में मची भगदड़
किरीट सोमैया के मुलुंड परिसर में पहुंचने से पहले ही एसएल रोड और स्टेशन के आस पास के फेरीवालों में भगदड़ मच गई, सड़क पर अतिक्रमण दस्ते की गाड़ी दौड़ने लगी। एसएल रोड पर फेरीवाले नहीं दिखे। इस दौरान पूर्व नगरसेवक नील सोमैया, प्रकाश गंगाधरे, पूर्व नगरसेविका समिता कांबले, चंदेश ठक्कर के अलावा अन्य भाजपा नेता और स्थानीय लोग काफी संख्या में उपस्थित थे।
